एक्सप्लोरर

JNUSU इलेक्शन: रिजल्ट पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अब विश्वविद्यालय चुनाव आयोग HC में रखेगा अपना पक्ष

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव परिणाम अब 17 सितंबर के बाद जारी होंगे. परिणाम जारी करने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. यह रोक विश्वविद्यालय के 2 दो छात्रों की याचिका पर लगाई गई है.

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव परिणाम के जारी करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 सितंबर तक रोक लगा दी है. इससे पहले संपन्न चुनाव में करीब 67.9 फीसदी छात्रों ने मतदान किया. खबर है कि चुनाव परिणाम पर ये रोक हाईकोर्ट ने जेएनयू के दो एमबीए छात्रों की याचिका पर लगाई है. सूत्रों के मुताबिक इन दोनों छात्रों ने जेएनयू के इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाया है कि उनकी उम्मीदवारी जबर्दस्ती रद्द की गई.

बता दें कि जेएनयू से एमबीए  की पढ़ाई कर रहे ये दोनों छात्र काउंसिलर पद के लिए उम्मीदवार थे और इनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई. इस फैसले के खिलाफ दोनों छात्रों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. छात्रों की याचिका का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव परिणाम पर रोक लगा दी है.

चुनाव आयोग रखेगा हाईकोर्ट में अपना पक्ष

इससे पहले आइसा, एसएफआई, एआईएसएफ, डीएसएफ पार्टियों ने एक शिकायत पत्र लिखकर जेएनयू प्रशासन पर इलेक्शन में दखल देने का आरोप लगाया. इलेक्शन कमीशन ने फिलहाल अपना पक्ष हाईकोर्ट के समक्ष नहीं रखा है. इलेक्शन कमीशन के सूत्र का कहना है कि एक उम्मीदवार ने दो बार काउंसलर की पोस्ट के लिए अप्लाई किया है जिसके बाद उनका नामांकन रद्द किया गया और दूसरे उम्मीदवार के दस्तावेज में गलती पाए जाने के बाद उनकी उम्मीदवारी को रद्द किया गया है. खबर है कि विश्वविद्यालय चुनाव आयोग इन्हीं बिंदुओं को केंद्र बना हाईकोर्ट में जवाब देगा.

ऐसे में अब यह तो तय है कि जेएनयू छात्र संघ चुनाव परिणाम में देरी होगी और तब तक वोटों को सीक्रेट रखा जाएगा. बता दें कि चुनाव परिणाम 8 सितंबर को जारी होने वाला था. इस बार के जेएनयूएसयू चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनके भाग्य के फैसले में हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद अब थोड़ा और विलंब हो गया है.

यह भी पढ़ें-

मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस ताहिलरमानी ने दिया इस्तीफा, हाल ही में हुआ था ट्रांसफर

कुछ मिशन असफल रहे, लेकिन कभी पस्त नहीं हुए ISRO के हौसले, बधाओं के बाद हर बार मिली सफलता

Chandrayaan-2: राष्ट्रपति, पीएम, अमित शाह और राहुल समेत कई बड़े नेताओं ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला

Chandrayaan-2: लैंडर से टूटा इसरो का संपर्क, थोड़ी देर बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget