एक्सप्लोरर

DBT IN Bihar: बिहार में लाभुक योजना से करीब 2 लाख स्टूडेंट्स रह गए वंचित, पढ़ें डिटेल्स

बिहार के 7716 स्कूलों के करीब दो लाख छात्र-छात्राओं को लाभुक योजनाओं की राशि से वंचित होना पड़ा. स्कूलों की लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ.

Labhuk Schemes in Bihar: बिहार राज्य के 7716 स्कूलों के करीब दो लाख विद्यार्थियों को लाभुक योजनाओं की राशि से वंचित होना पड़ा है. क्योंकि स्कूलों ने नामांकित बच्चों की हाजिरी पर हां या ना का विकल्प नहीं भरा था. परिणाम स्वरूप शिक्षा विभाग ने इन बच्चों के खाते में लाभुक राशि ट्रांसफर नहीं करा सका. इस मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है.

विभाग के अपर मुख्य सचिव सह डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के नोडल पदाधिकारी गिरिवर दयाल ने सभी डीईओ को बच्चों के लाभुक योजनाओं से वंचित रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है. इसके लिए उनसे पूछा गया है कि किन परिस्तिथियों में नामांकित विद्यार्थियों को उनकी उपस्थिति के आधार पर चिन्हित नहीं किया गया. साथ डीईओ से यह भी पूछा कि संबंधित दोषी व्यक्ति पर क्या कार्रवाई की गई.

नोडल पदाधिकारी गिरिवर दयाल ने डीईओ को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि यदि उत्तर असंतोषजनक रहा तो आप पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि बिहार सरकार ने स्कूलों में हाजिरी में वृद्धि को बढ़ावा देने और शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए लाभुक योजना को लॉन्च किया था. इसके तहत उन छात्र- छात्राओं को शिक्षा विभाग द्वारा उनके खाते में राशि भेजे जाने का प्रावधान है. जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत या उससे अधिक हो.

मेधा सॉफ्ट सॉफ्टवेयर

शिक्षा विभाग ने पहली बार एनआईसी द्वारा मेधा सॉफ्ट नामक नया सॉफ्टवेयर विकसित कराया है. इस सॉफ्टवेयर में सभी विद्यालयों को अपने यहां नामांकित सभी छात्र-छात्रों को उनकी उपस्थिति के आधार पर जानकरी देनी थी. इसमें जिन बच्चों की उपस्थिति 75 फीसदी थी. उनके सामने यस लिखना था और जिनकी हाजिरी 75 प्रतिशत से कम थी उनके सामने नो लिखना था. विभाग द्वारा बार-बार कहने पर भी 7716 स्कूलों ने इसमें लापरवाही बरती. जिसके कारण इन बच्चों को लाभुक योजना की राशि नहीं प्रदान की जा सकी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget