एक्सप्लोरर

CUET UG 2025 की प्रोविजनल Answer Key जारी, 20 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

CUET UG 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 17 जून को जारी कर दी गई है. छात्र 20 जून रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट घोषित होगा.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2025) में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आ गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल छात्र अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर में गलती लगती है, तो 20 जून रात 11 बजे तक आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं. परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं (Recorded Responses) डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा कब हुई थी?

CUET UG 2025 की परीक्षा 13 मई से 4 जून के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कई शिफ्टों में देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस साल इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, जिससे इसकी अहमियत और प्रतिस्पर्धा का स्तर समझा जा सकता है.

आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया

अगर आपको किसी उत्तर पर संदेह है, तो आप प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क देकर उसे चुनौती दे सकते हैं. यह शुल्क गैर-वापसी योग्य है और केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान किया जा सकता है – जैसे कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI.NTA ने साफ किया है कि बिना शुल्क भुगतान की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा और किसी भी अन्य माध्यम से भेजी गई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी.

इसके बाद क्या होगा?

NTA को जो भी आपत्तियां मिलेंगी, उनकी विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी. फिर जो सही उत्तर होंगे, उन्हें शामिल करते हुए अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी की जाएगी. इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर CUET UG 2025 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा. परिणाम की घोषणा जून के अंतिम सप्ताह में की जा सकती है.

उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • "उत्तर कुंजी चुनौती के लिए यहां क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके लॉग इन करें.
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखेगी – इसे आप चाहें तो डाउनलोड भी कर सकते हैं.
  • यदि आपत्ति करनी हो, तो संबंधित प्रश्न के सामने दिए चेकबॉक्स को टिक करें.
  • सहायक दस्तावेज अपलोड करें और “अपना दावा सुरक्षित करें” पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें- NEET Cutoff Marks 2025: कितने नंबर पर मिलेगी सरकारी मेडिकल सीट? जानिए जनरल, OBC और SC-ST के लिए संभावित कटऑफ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे में ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए मौका
रेलवे में ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए मौका
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
अब मेडिकल की डिग्री भी देगा IIT कानपुर, जानें क्या है प्लान?
अब मेडिकल की डिग्री भी देगा IIT कानपुर, जानें क्या है प्लान?
अटेंडेंस से पढ़ाई तक... DUSU अध्यक्ष को किन चीजों की मिलती है छूट?
अटेंडेंस से पढ़ाई तक... DUSU अध्यक्ष को किन चीजों की मिलती है छूट?

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से 8 वर्षीय लड़की समेत 2 की मौत, 4 घायल
लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से 8 वर्षीय लड़की समेत 2 की मौत, 4 घायल
'बिग बॉस 20' के सेट पर नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, भाईजान बोले- गलत तरीके से कटा प्रोमो
'बिग बॉस 20' के सेट पर नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, भाईजान बोले- गलत तरीके से कटा प्रोमो
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
अमेरिका से बिहार में हुआ ब्याह, ऐसे कट रही गौरी मैम की जिंदगी
अमेरिका से बिहार में हुआ ब्याह, ऐसे कट रही गौरी मैम की जिंदगी
घर की छत पर उगाई जा सकती है हरी प्याज, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर की छत पर उगाई जा सकती है हरी प्याज, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget