एक्सप्लोरर

CUET Result 2024: एनटीए जल्द जारी करेगा सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर-की, 30 जून को आ सकते हैं नतीजे

CUET UG Result 2024: एनटीए किसी भी समय सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर सकता है. इसके बाद नतीजे जारी होंगे, देखें लेटेस्ट अपडेट.

CUET UG Provisional Answer Key To Release Soon: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 देने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. एनटीए जल्दी ही नतीजों की घोषणा करेगा. इसके पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी. इस लिहाज से देखें तो अब आंसर-की किसी भी समय रिलीज हो सकती है क्योंकि उसके बाद ही नतीजों की घोषणा होगी.

कब तक आएगा रिजल्ट

बता दें कि एजेंसी ने कहा था कि 30 जून 2024 तक नतीजों की घोषणा कर देंगे. इस हिसाब से देखें तो अब प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त रिलीज हो सकती है. पहले प्रोविजनल आंसर-की रिलीज होगी और इन पर कैंडिडेट्स की आपत्ति मांगी जाएगी. इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे. ऐसा भी हो सकता है कि फाइनल आंसर-की और नतीजे एक साथ जारी कर दिए जाएं.  

नोट कर लें काम की वेबसाइट

सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजे और प्रोविजनल आंसर-की दोनों ही रिलीज होने के बाद डाउनलोड करने के लिए और उस पर आपत्ति करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट का पता है – exams.nta.ac.in. यहां से आप परीक्षा के बारे में सभी जानकारियां डिटेल में पा सकते हैं. आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए भी आपको इसी वेबसाइट पर जाना होगा.

इन डेट्स पर हुआ था एग्जाम

सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 18 21, 22, 24 और 29 मई के दिन किया गया था. ऐसा पहली बार हुआ था जब परीक्षा हाइब्रिड मोड यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आयोजित की गई है. बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने एग्जाम में भाग लिया था और अब इन सभी को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट रिलीज होने का इंतजार है.

आंसर-की रिलीज होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड

  • ⁠ ⁠कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आपको एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा exams.nta.ac.in पर.
  • ⁠ ⁠यहां जाएं और होमपेज पर वह लिंक तलाशें जिस पर लिखा हो CUET Exam Page.
  • ⁠ ⁠मिलने पर इस पर क्लिक करें. ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको सीयूईटी यूजी आंसर की, क्वेश्चन पेपर, रिस्पांस नाम का लिंक ढूंढना होंगे और उस पर क्लिक करना होगा.
  • ⁠ ⁠ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी डिटेल यानी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी.
  • ⁠ ⁠डिटेल डालें और सबमिट कर दें. ऐसा करने के बाद सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर-की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक कर लें डाउनलोड कर लें और अगर किसी सवाल पर आपत्ति करना चाहते हैं तो भी यही से कर सकते हैं.
  • ⁠ ⁠इसका ऑप्शन आपको वेबसाइट पर मिल जाएगा लेकिन आपत्ति करने के लिए आपको तय शुल्क देना होगा.
  • ⁠ ⁠बताए गए स्टेप्स फॉलो करते हुए आपत्ति करें और शुल्क भरकर सबमिट कर दें. 

यह भी पढ़ें: बैंक में निकले 9 हजार पदों के लिए तुरंत करें अप्लाई, आज है लास्ट डेट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card : UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NALSAR Controversy: NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
UGC-NET 2026 Answer key: UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक
UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget