एक्सप्लोरर

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम का एडमिट कार्ड आउट, इन स्टेप्स की मदद से तुरंत करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जिन्हें छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

CUET PG Admit Card 2024 Out: जिन छात्र-छात्राओं ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी के लिए आवेदन किया था उनके लिए अच्छी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी एडमिट कार्ड चेक करने के लिए आधिकारिक साइट pgcuet.samarth.ac.in पर जा सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी परीक्षा को 11 मार्च से लेकर 28 मार्च, 2024 तक आयोजित करेगा. केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों और कुछ निजी  विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस वर्ष भी  कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी का आयोजन हो रहा है. यह परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 4,62,589 छात्र शामिल होंगे. ये परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी. ये एग्जाम देशभर में आयोजित की जाएगी. साथ ही इस परीक्षा का आयोजन भारत के बाहर 24 शहरों में होगा.

CUET PG Admit Card 2024 Out: यहां मिलेगी मदद

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी की अवधि 105 मिनट की होगी. छात्र परीक्षा देने जाते समय एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ- आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि जरूर लेकर जाएं. सीयूईटी पीजी एग्जाम से जुड़े सवाल पूछने के लिए अभ्यर्थी एनटीए के हेल्प डेस्क नंबर- 011,407,59000 पर सम्पर्क कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार cuet-pg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

CUET PG Admit Card 2024 Out: इस तरह करें डाउनलोड

  • स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3:  फिर उम्मीदवार के सामने एक नया पेज खुलेगा.
  • स्टेप 4: अभ्यर्थी इस पेज पर जरूरी डिटेल दर्ज कर दें.
  • स्टेप 5: फिर उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार का एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा.
  • स्टेप 7: आखिरी में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- Job Alert: 1 लाख महीने की सैलरी चाहिए तो इस सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई, सेलेक्शन के लिए करना होगा ये काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget