एक्सप्लोरर

CTET 2022: आज बंद हो जाएगी करेक्शन विंडो, इस डायरेक्ट लिंक से कर लें आवेदन में सुधार

CTET 2022 Correction Window: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 03 दिसंबर 2022 के दिन सीटीईटी परीक्षा के आवेदनों में सुधार के लिए विंडो बंद कर देगी. इस डायरेक्ट लिंक से करें करेक्शन.

CTET 2022 Correction Window To Close Today: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2022 (CBSE CTET 2022) के आवेदनों में सुधार करने का आज अंतिम मौका है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने सीटीईटी परीक्षा (CTET 2022) के लिए अप्लाई किया हो वे आज के आज एप्लीकेशन में सुधार कर दें क्योंकि आज यानी 03 दिसंबर 2022 दिन शनिवार के बाद ये सुविधा नहीं मिलेगी. आज करेक्शन विंडो खुलने का आखिरी दिन है. सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2022 के एप्लीकेशन में सुधार के लिए कैंडिडेट्स को इस वेबसाइट पर जाना होगा – ctet.nic.in

इस तारीख से होगी परीक्षा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा सीटीईटी परीक्षा 2022 का आयोजन 16 दिसंबर 2022 से लेकर 13 जनवरी 2023 के बीच में होगा. ये एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है यानी ये सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्टों में ली जाएगी. पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक की.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत जारी नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि सीटीईटी परीक्षा के ऑनलाइन करेक्शन के लिए विंडो 28.11.2022 (सोमवार) को खुलेगी और 03.12.2022 (शनिवार) तक खुली रहेगी. इस तारीख के बाद कहीं कोई करेक्शन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

ये सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी

नोटिस में ये भी कहा गया है कि कैंडिडेट्स चाहें तो एग्जामिनेशन सिटी की च्वॉइस में बदलाव कर सकते हैं. अगर किसी शहर में जगह हो तो वे वहां के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि ये सुविधा पहले आओ पहले पाओ के बेसिस पर दी जाएगी.

ऐसे करें करेक्शन

  • करेक्शन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ctet.nic.in पर.
  • यहां उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो “Online Correction for CTET Dec-22”.
  • अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • अब जरूरी करेक्शंस करें और सबमिट कर दें.
  • इसके बाद एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

सीटीईटी करेक्शन विंडो के लिए यहां देखें नोटिस. सीटीईटी परीक्षा के आवेदनों में सुधार के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.  

यह भी पढ़ें: रेलवे के इस एग्जाम का आयोजन अब UPSC करेगा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट

वीडियोज

CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget