एक्सप्लोरर

CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020: एग्जाम 8 मार्च को, परीक्षार्थी OMR शीट सहित जानें यह जरूरी नियम

CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 होगी कल यानी 8 मार्च को, परीक्षार्थी जानें ओएमआर शीट से संबंधित जानकारियाँ और सावधानियां

CSBC Bihar Police Constable Exam 2020: CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन कल अर्थात 8 मार्च 2020 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जा रहा है. इसके लिए पूरे बिहार राज्य में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं. ताकि परीक्षा के दौरान न तो परीक्षार्थियों को और नहीं आम जन को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े. इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा तैयारियों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की. इस दौरान रेंज आईजी-डीआईजी के साथ ही एसपी को भी कई दिशा-निर्देश दिये गए हैं. आपको बता दें कि 12 जनवरी 2020 को हुई पहले चरण की परीक्षा में आवागमन को लेकर  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और इस  दौरान परीक्षार्थियों ने कई जगहों पर काफी हंगामा किया था. विदित हो कि CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती  के पहले चरण की परीक्षा 12 जनवरी 2020 को हुई थी. जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 20 जनवरी 2020 को होनी थी परन्तु ऑफिशियल कारणों की वजह से यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी. अब यह परीक्षा कल यानि 8 मार्च को होनी है. इस परीक्षा में लगभग 6 लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना है. CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 के माध्यम से 11880 पदों को भरा जाना है. ऐसे भरें ओएमआर शीट केन्द्रीय चयन पर्षद, सिपाही भर्ती (सीएसबीसी) ने परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए एक OMR शीट कॉपी (उत्तर पुस्तिका) का नमूना भी अपनी आधिकारिक साईट पर जारी किया है. परीक्षार्थी इस ओएमआर शीट को देखकर यह समझ सकते हैं कि परीक्षा कक्ष में इसे कैसे भरना होगा. ऐसा देखने को मिलता है कि परीक्षार्थी कभी कभी OMR शीट (उत्तर पुस्तिका) को भरने में गलतियाँ कर बैठते हैं. परिणाम स्वरूप उनकी उत्तर पुस्तिका चेक नहीं हो पाती. और अगले चरण के लिए अयोग्य हो जाते हैं. यह भी देखा गया है कि अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका को भरने में वांछित सूचनाओं जैसे - रोल नंबर, प्रश्न पुस्तिका नंबर, तथा हस्ताक्षर जैसी डिटेल्स, को दिए गए स्थान पर न भरकर कहीं अन्यत्र भर देते हैं. अतः इन गलतियों से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लिखित परीक्षा के पहले वेबसाइट पर दिये गये लिखित परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देशों का अध्ययन कर लें एवं उत्तर पुस्तिका (OMR) की नमूना कॉपी पर सही सही भरने का अभ्यास भी करलें. परीक्षा केंद्र पर वरते यह सावधानियां
  • परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की उनके एडमिट कार्ड के साथ फोटोग्राफी की जायेगी.
  • परीक्षा केन्द्र पर बॉयोमैट्रीक तरीके से परीक्षार्थियों के उंगलियों के निशान भी लिए जाएंगे.
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा केंद्र पर अपने ई-प्रवेश-पत्र के साथ स्वयं का एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे-मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा आधार कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा.
  • परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अन्दर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मोबाइल लेकर न जाएं.
परीक्षा पैटर्न:
  1. बिहार पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए 1-1 मार्क्स दिए जायेंगें.
  2. इन प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जायेगा.
  3. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (आब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे.
  4. CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इण्टरमीडिएट (10+2) अथवा समकक्ष स्तर का होगा.
  5. उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी जिसमें से एक प्रति कार्बन प्रति के रूप में चयन पर्षद के पास भेजने के लिए सुरक्षित रखी जायेगी.
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा फाइनल मेरिट लिस्ट का आधार नहीं होगी. इसके आधार पर शारीरिक योग्यता परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget