एक्सप्लोरर

CSAB काउंसलिंग से खुल सकते हैं इंजीनियरिंग के नए रास्ते, कम रैंक वालों को भी मिल सकती है NIT में सीट!

अगर आप भी देश के टॉप संस्थानों में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. आप JoSAA राउंड के बाद खाली बची सीटों पर एडमिशन पा सकते हैं.

अगर आपने JEE Main तो क्लियर कर लिया है लेकिन JoSAA काउंसलिंग में आपको मनपसंद कॉलेज या ब्रांच नहीं मिली, तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है. आपके पास अब भी एक सुनहरा मौका है CSAB (Central Seat Allocation Board) की स्पेशल राउंड काउंसलिंग. यह उन छात्रों के लिए एक और अवसर है जो JoSAA राउंड के बाद खाली बची सीटों पर एडमिशन लेना चाहते हैं. आइए जानते हैं आपको क्या करना होगा?

क्या है CSAB काउंसलिंग?

CSAB स्पेशल राउंड काउंसलिंग उन खाली सीटों को भरने के लिए होती है जो JoSAA काउंसलिंग के बाद बच जाती हैं. इसमें देशभर के टॉप इंस्टीटूट्स जैसे कि NITs, IIITs और GFTIs में एडमिशन का मौका मिलता है. देश में कुल 26 IIITs, 31 NITs और 38 GFTIs हैं, जहां CSAB राउंड से सीट मिल सकती है.

क्यों है CSAB राउंड खास?

इस काउंसलिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कम रैंक वालों को भी अच्छे संस्थान में सीट मिल सकती है. बहुत से छात्र JoSAA राउंड में अपनी पोजिशन के अनुसार सीट नहीं ले पाते या छोड़ देते हैं. ऐसे में ये सीटें खाली रह जाती हैं और CSAB राउंड में इन्हें भरने का प्रयास किया जाता है.

इसमें वही छात्र भाग ले सकते हैं जो JoSAA में शामिल हुए थे. अगर आपने JoSAA की किसी भी राउंड में भाग लिया है, तो आप CSAB के लिए योग्य हैं.

NRI, PwD और सुपरन्यूमरेरी कोटा?

CSAB काउंसलिंग में NRI, PwD और सुपरन्यूमरेरी कोटे के तहत भी सीटें अलॉट की जाती हैं. इसके लिए आपको संबंधित डॉक्यूमेंट्स और प्रमाण पत्र जमा करने होंगे.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आपको CSAB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • वहां पर आपसे पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच की चॉइस भरनी होगी.
  • इसके बाद सीट अलॉटमेंट प्रोसेस शुरू होगा.
  • इस राउंड में आपको नई फीस भरनी होती है
  • अगर सीट अलॉट हो जाती है तो आपको उसे स्वीकार करना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में कक्षा 1 से पढ़ाई जाएगी नैतिक शिक्षा, 600 JBT टीचर्स की भी होगी भर्ती
हिमाचल में कक्षा 1 से पढ़ाई जाएगी नैतिक शिक्षा, 600 JBT टीचर्स की भी होगी भर्ती
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई कभी भी जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, देखें अपडेट
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई कभी भी जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, देखें अपडेट
सरकारी नौकरी का घटा क्रेज! जॉब सीकर नहीं 'जॉब क्रिएटर' बन रहे भारत के युवा
सरकारी नौकरी का घटा क्रेज! जॉब सीकर नहीं 'जॉब क्रिएटर' बन रहे भारत के युवा
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget