एक्सप्लोरर

अलीगढ़ के इस स्कूल से पढ़ें हैं रिंकू सिंह, इस वजह से मिला था एडमिशन, जानिए क्यों हैं चर्चा में

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची हुई है. आइए हम आपको बताते हैं कि रिंकू सिंह कितने पढ़े लिखे हैं...

इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज को लेकर खास जानकारी सामने आई है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की सगाई हो चुकी है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक रिंकू सिंह या प्रिया सरोज की तरफ से नहीं की गई है. दोनों की ओर से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है. बावजूद इसके, कई लोग सोशल मीडिया पर इस विषय में पोस्ट लिख रहे हैं.

रिंकू सिंह हैं इतने पढ़े-लिखे  

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, जो अलीगढ़ के निवासी हैं, का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था. पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो रिंकू सिंह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए, क्योंकि उनका मुख्य ध्यान क्रिकेट में अपना नाम बनाने पर था. उन्होंने अपनी पूरी मेहनत क्रिकेट को दिया. रिंकू सिंह केवल 9वीं कक्षा तक ही पढ़ाई कर पाए. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, जिससे रिंकू को घर चलाने के लिए कई अन्य काम भी करने पड़ते थे. रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी. उन्हें स्पोर्ट्स कोटे से स्कूल में दाखिला मिला था. 

प्रिया सरोज की शिक्षा और करियर

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने 25 साल की उम्र में ही सांसद का पद हासिल किया. इसके साथ ही वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी करती हैं. प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से पूरी की, जहां उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की. इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री प्राप्त की. बीए के बाद, प्रिया सरोज ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ लॉ (LLB) की डिग्री भी प्राप्त की और फिर सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की.

जानिए क्या कहा प्रिया सरोज के पिता ने 

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबरों पर समाजवादी पार्टी के नेता और प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने एबीपी न्यूज से बातचीत की. उन्होंने इन सगाई की खबरों को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि दोनों की सगाई नहीं हुई है और ऐसी खबरें गलत हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार ने हमारे बड़े दामाद, जो अलीगढ़ में CJM के पद पर कार्यरत हैं, से रिंकू और प्रिया के रिश्ते को लेकर चर्चा की है. तूफानी सरोज ने कहा कि हम इस रिश्ते पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. क्योंकि यह शादी का मामला है, इसलिए हम सब कुछ सोच-समझकर निर्णय लेंगे, लेकिन इन दोनों की सगाई की खबर गलत है.

यह भी पढ़ें: JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से कर सकते हैं ऐसे डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget