एक्सप्लोरर

Covid-19: दिल्ली के स्कूलों में वक्त से पहले ही समर वेकेशन घोषित, 20 अप्रैल से 9 जून तक रहेंगी छुट्टियां

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने स्कूलों में समय से पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली के स्कूलों में 20 अप्रैल से 9 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. चिंताजनक हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार भी कई ठोस कदम उठा रही है. बीते दिन दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 6 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की. इसी के साथ केजरीवाल सरकार ने समय से पहले ही दिल्ली के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान भी कर दिया है. बता दें कि पहले दिल्ली के स्कूलों में 11 मई से 3 जून तक गर्मियों की छुट्टियां निर्धारित थी लेकिन अब ये 20 अप्रैल से 9 जून तक रहेंगी.

शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि, ‘‘कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर गर्मी की छुट्टियों का समय बदल दिया गया है और अब यह 20 अप्रैल से नौ जून तक रहेगी.’’शिक्षा निदेशालय ने ये भी कहा कि, ‘‘सभी विद्यालय प्रमुखों को यह सूचना एसएमसी सदस्यों, सामूहक एसएमएस सुविधा, फोनकॉल और अन्य माध्यमों से शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया जाता है.’’

बता दें कि दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इसी महीने की शुरुआत में स्कूलों को बंद करने और सभी कक्षाओं की भौतिक परीक्षाएं निलंबित कर दी थीं. 

दिल्ली में लगाया गया है 6 दिन का लॉकडाउन

इससे पहले  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह सुबह 5 बजे तक छह दिनों की तालाबंदी की घोषणा की थी, इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए ये बेहद जरूरी है. इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं को ही जारी रखने की अनुमति दी गई है.

बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार हर दिन कोरोना संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: यूपीएससी की परीक्षा पहले प्रयास में पास की, अच्छी रैंक नहीं मिली तो दूसरा प्रयास किया और प्रियांक बने आईएएस

IAS Success Story: ग्रेजुएशन के दौरान UPSC में जाने का मन बनाया, लगातार दो बार परीक्षा पास कर नवनीत बनीं आईएएस अफसर

 

 

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार के पहले बजट में शिक्षा पर फोकस, स्कूलों के लिए 44,527 करोड़ रुपये का ऐलान
विजय सरकार के पहले बजट में शिक्षा पर फोकस, स्कूलों के लिए 44,527 करोड़ रुपये का ऐलान
जम्मू-कश्मीर में 518 सरकारी नौकरियां, जाने आवेदन की तारीख और योग्यता
जम्मू-कश्मीर में 518 सरकारी नौकरियां, जाने आवेदन की तारीख और योग्यता
आंसर-की चैलेंज करने के लिए NTA क्यों लेता है फीस, IIT-UPSC में क्यों नहीं होता ऐसा?
आंसर-की चैलेंज करने के लिए NTA क्यों लेता है फीस, IIT-UPSC में क्यों नहीं होता ऐसा?
केवल चाय चखकर कमा सकते हैं लाखों, टी-टेस्टर बनने के लिए किस कोर्स में लें एडमिशन
केवल चाय चखकर कमा सकते हैं लाखों, टी-टेस्टर बनने के लिए किस कोर्स में लें एडमिशन

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget