एक्सप्लोरर

Covid 19: मणिपुर के स्कूलों में 1 मई से 31 मई तक समर वेकेशन घोषित

कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए मणिपुर राज्य में भी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां को ऐलान कर दिया गया है. राज्य बोर्ड और उच्च माध्यमिक परिषद के तहत सभी स्कूलों में 1 मई से 31 मई, 2021 तक समर वेकेशन की घोषणा की गई है.

देश के कई राज्यों की तरह मणिपुर में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. बढ़ते मामलों को देखते हुए  मणिपुर सरकार ने राज्य बोर्ड और उच्च माध्यमिक परिषद के तहत सभी स्कूलों के लिए 1 मई से 31 मई, 2021 तक गर्मियों की छुट्टी की घोषणा कर दी है.सरकार का ये फैसला राज्य शिक्षा बोर्ड के सभी स्कूलों और निजी स्कूलों पर लागू होगा. मणिपुर के स्कूल एजुकेशन कमिश्नर रंजित सिंह के मुताबिक गर्मियों की छुट्टियो को लेकर 26 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन क्लासेज के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं.

कई राज्यों में वक्त से पहले समर वेकेशन घोषित

बता दें कि दिल्ली, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्य सरकारों ने भी बढ़ते COVID-19 मामलों पर विचार करने के बाद अपने संबंधित सरकारी और निजी स्कूलों के लिए इस साल की गर्मियों की छुट्टी की घोषणा कर दी है. आमतौर पर, इन राज्यों में अधिकांश स्कूल मई से अपनी गर्मी की छुट्टी की घोषणा करते हैं और जुलाई की शुरुआत तक छुट्टियां रहती हैं. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कई राज्यों के शिक्षा विभाग ने पहले ही गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.

मणिपुर में 10वीं 12वीं की परीक्षाएं भी स्थगित

वहीं मणिपुर राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थीं. एक अधिकारी के अनुसार पांच मई से 12वीं की परीक्षाएं शुरू होनी थी जबकि 10 की परीक्षा अगले दिन से शुरू होने वाली थीं. मणिपुर स्कूल शिक्षा आयुक्त टी रंजीत सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और इससे कारण उत्पन्न होने वाले खतरे को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि 11वीं और 12वीं कक्षाओँ के स्टूडेंट्स के लिए 27 जनवरी से स्कूल परिसरों में शुरू की गई कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसमें ये भी कहा गया है कि ऑनलाइन कक्षाएं जितना जल्दी हो सकेगा उतना जल्दी बहाल की जाएंगी. वहीं कोचिंग कक्षाएं, बोर्डिंग स्कूलों में छात्रावासों और निजी छात्रावासों को भी फौरन बंद करने के आदेश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें

PPSC CCE फिजिकल टेस्ट की तारीख जारी, आयोग की इस वेबसाइट पर चेक करें डेट

हरियाणा में कोविड मरीजों के लिए MBBS व PG के 1200 से ज्यादा स्टूडेंट्स को नौकरी पर रखेंगे- अनिल विज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
बेटियां लिख रही हैं हायर एजुकेशन की नई कहानी, लगातार सातवें साल लड़कों से आगे; STEM में भी बढ़ी मजबूत भागीदारी
बेटियां लिख रही हैं हायर एजुकेशन की नई कहानी, लगातार सातवें साल लड़कों से आगे; STEM में भी बढ़ी मजबूत भागीदारी
Business Ideas: डिग्री के बगैर भी बन सकते हैं करोड़पति, ये 5 बिजनेस आइडिया कराएंगे जमीन से आसमान का सफर
डिग्री के बगैर भी बन सकते हैं करोड़पति, ये 5 बिजनेस आइडिया कराएंगे जमीन से आसमान का सफर

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget