एक्सप्लोरर

CTET 2024: आवेदन करने का आखिरी मौका आज, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत कर दें अप्लाई, 7 जुलाई को होगा एग्जाम

CBSE CTET 2024 Registration: सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट, जुलाई सेशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज है. आज रात इतने बजे के पहले तक फॉर्म भर दें. यहां देखें जरूरी डिटेल.

CBSE CTET 2024 Registration Last Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 2 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को सीटीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक बंद कर देगा. वे कैंडिडेट्स जो इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक फॉर्म न भर पाए हों, वे तुरंत अप्लाई कर दें. आज रात 11.59 बजे के पहले तक आवेदन किया जा सकता है. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि इस समय तक का इंतजार न करें और पहले ही अप्लाई कर दें.

इस दिन खुलेगी करेक्शन विंडो

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज है. इसके बाद करेक्शन विंडो खोली जाएगी. 8 से 12 अप्रैल 2024 के बीच आवेदनों में सुधार किया जा सकता है. अगर आपको अपने एप्लीकेशन में किसी प्रकार का बदलाव करना हो या करेक्शन करना हो तो इस समय सीमा के अंदर ही कर लें.

दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 के दिन किया जाएगा. इसी दिन पेपर वन और पेपर टू दोनों आयोजित होंगे. पेपर वन की टाइमिंग है सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक की और दूसरे पेपर की टाइमिंग है दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक की. दोनों की पेपर ढ़ाई-ढ़ाई घंट के होंगे.

किसके लिए कौन सा पेपर

सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाता है. प्राइमरी लेवल यानी क्लास 1 से 5 के लिए और अपर प्राइमरी लेवल यानी क्लास 6 से 8 के लिए. आप जिस क्लास के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, उसके लिए आवेदन कर सकते हैं. जो ये परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें सीटीईटी सर्टिफिकेट मिलता है जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है.

इन आसान स्टेप्स से भरें फॉर्म

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ctet.nic.in पर.
  • यहां आपको अप्लाई लिंक दिखेगा इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नई लॉगिन विंडो खुल जाएगी. इस पर अपने डिटेल डालें और एप्लीकेशन भर दें.
  • इतना करने के बाद फॉर्म जमा कर दें और इसका प्रिंट निकाल लें, जो आगे काम आ सकता है.

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई.

यह भी पढ़ें: जेईई मेन सेशन टू के लिए ड्रेसकोड और गाइडलाइन जारी, यहां करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET रिजल्ट में NTA पर फिर सवाल, छात्रा बोली- 668 की जगह मिले 11 अंक
NEET रिजल्ट में NTA पर फिर सवाल, छात्रा बोली- 668 की जगह मिले 11 अंक
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा से बढ़ा पास पर्सेंटेज, छात्रों को राहत
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा से बढ़ा पास पर्सेंटेज, छात्रों को राहत
AIBE में लगातार तीसरी बार घटा पास प्रतिशत, इसके पीछे क्या है वजह?
AIBE में लगातार तीसरी बार घटा पास प्रतिशत, इसके पीछे क्या है वजह?
Success Story: मां-बेटे का कमाल, ठेकुआ बेचकर खड़ा किया 15 करोड़ का बिजनेस
मां-बेटे का कमाल, ठेकुआ बेचकर खड़ा किया 15 करोड़ का बिजनेस

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget