एक्सप्लोरर

CBSE Board Exams 2021: 4 मई से 10 जून तक होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, 15 जुलाई तक आ सकता है रिजल्ट

एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने लाइव सेशन के दौरान साफ किया कि सीबीएसई बोर्ड क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 4 मई से आयोजित होंगी. जानें विस्तार से.

Dates Of CBSE Board Exams 2021: एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने लाइव सेशन के दौरान साफ किया कि सीबीएसई बोर्ड क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 4 मई से आयोजित होंगी. परिक्षाएं 10 जून तक चलेगी. वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा है कि रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित होंगे.

महत्वपूर्ण तारीखें - 4 मई से 10 जून तक होगी परीक्षा - 15 जुलाई तक परिणाम आएंगे -प्रेक्टिकल 1 मार्च से शुरू होगा

शिक्षा मंत्री ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि वे 31 दिसंबर 2020 के दिन यानी साल के आखिरी दिन सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा करेंगे. अपने कहे अनुसार एजुकेशन मिनिस्टर ने अंततः सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है.

परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ ही स्टूडेंट्स राहत की सांस लेंगे जो एक लंबे समय से जानना चाह रहे थे कि उनके एग्जाम कब से शुरू होंगे ताकि उसी अनुसार वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें. एजुकेशन मिनिस्टर ने ट्विटर के माध्यम से परीक्षा तिथियों की घोषणा की. इसके पहले भी वे कई बार लाइव हो चुके हैं और हर बार उनसे क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तिथि को लेकर घोषणा की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अंततः उन्होंने साल का आखिरी दिन इस काम के लिए तय किया.

किस सेशन में क्या था खास -

जब पहली बार एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक लाइव हुए थे तो उन्होंने जेईई परीक्षा तारीखें साफ की थी. पिछले वेबिनार के दौरान भी स्टूडेंट्स को एजुकेशन मिनिस्टर से बड़ी घोषणओं की उम्मीद थी और जेईई 2021 की परीक्षा तारीखों के रूप में ऐसा हुआ भी. यही नहीं जेईई परीक्षा पैटर्न में हुए बड़े बदलाव जैसे साल में चार बार परीक्षा का आयोजन जैसे बड़ी घोषणाएं उन्होंने की लेकिन बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया था.

दूसरे सेशन में भी नहीं बनी बात -  

इसके बाद एजुकेशन मिनिस्टर ने एक और लाइव सेशन किया लेकिन इसमें भी केवल इतना ही साफ हुआ कि साल 2021 की क्लास दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने के पहले आयोजित नहीं हो सकती. इस सेशन के बाद से ही स्टूडेंट्स द्वारा जोरों से मांग उठाई जा रही थी कि शिक्षा मंत्री साफ तौर पर तारीखों का ऐलान करें. आखिरकार उनकी मांग सुन ली गई और आज बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को साफ कर दिया गया.

अब स्टूडेंट्स अपना शेड्यूल बना सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि उन्हें बची हुई पढ़ाई या रिवीजन को किस प्रकार प्लान करना है. तारीखें साफ होने से स्टूडेंट्स का स्ट्रेस काफी हद तक कम हो जाएगा.

IAS Success Story: दूसरे ही अटेम्पट में इंजीनियर सिद्धार्थ बनें, UPSC टॉपर, कैसे? जानते हैं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 10 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी डॉक्यूमेंट से कर रहे थे नौकरी
उत्तराखंड में 10 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी डॉक्यूमेंट से कर रहे थे नौकरी
CUET UG का पैटर्न बदलने की तैयारी में NTA, घट सकती है सवालों की संख्या
CUET UG का पैटर्न बदलने की तैयारी में NTA, घट सकती है सवालों की संख्या
UP Special TET रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन
UP Special TET रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन
जॉब मार्केट में CA-CS की बढ़ी डिमांड, MBA और इंजीनियर्स से निकले आगे
जॉब मार्केट में CA-CS की बढ़ी डिमांड, MBA और इंजीनियर्स से निकले आगे

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget