एक्सप्लोरर

CBSE 12th Result 2020 Declared: 12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

CBSE के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर अभी भी असमजंस की स्थिति बनी हुई है. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 15 जुलाई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन अब बोर्ड ने कहा है कि रिजल्ट की अभी कोई तारीख तय नहीं है.

CBSE 12th Result 2020 Live Updates: cbse.ni.in 12th Result Declared? Check cbseresults.nic.in 2020 Class 12 Result CBSE 12th Result 2020 Declared: 12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

Background

जल्द ही CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिक्लेयर हो सकता है. ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल है कि क्या CISCE की तरह इस बार CBSE भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा. 

CBSE Board Class 12th Merit List To Be Declared Or Not: सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग परीक्षाएं कैंसिल करने की बात के साथ यह भी कहा था कि बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट 15 जुलाई 2020 तक जारी करेगा. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सीबीएसई बारहवीं का  रिजल्ट और भी पहले घोषित हो सकता है. स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड्स आदि तैयार करके रख लें और यह भी जान लें कि ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा रिजल्ट एसएमएस, आईवीआरएस आदि विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे भी देखा जा सकता है. ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या इस बार सीआईएससीई की तरह ही सीबीएसई भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा. इस सवाल का जवाब बस कुछ ही दिनों में मिल सकता है. 

क्या जारी करेगा सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट –

इस साल सीआईएससीई बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं करी थी. इस कारण यह सवाल सीबीएसई को लिए भी उठ रहा है कि क्या सीबीएसई बोर्ड भी मेरिट लिस्ट जारी करेगा या नहीं. हालांकि इस बारे में पक्की खबर तो रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद ही मिलेगी लेकिन काफी संभावना है कि इस साल सीबीएसई बोर्ड भी मेरिट लिस्ट जारी न करे. इसके पीछे कारण वही है जो सीआईएससीई बोर्ड ने दिया था. दरअसल इस साल कोरोना की वजह से सभी परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पायी थी. बहुत सी परीक्षाओं को कैंसिल भी करना पड़ा. इन परीक्षाओं में स्टूडेंट्स को अंक इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर दिये जाएंगे. इसके साथ ही अगर तीन से ज्यादा विषयों की परीक्षा संपन्न हो गयी है तो उनमें से बेस्ट थ्री सब्जेक्ट्स के नंबर कंसीडर किए जाएंगे. इसी प्रकार अगर कहीं तीन ही विषय की परीक्षा हो पायी है तो बेस्ट टू लिया जाएगा. ऐसे तो सीबीएसई की डेटशीट सब जगह एक सी होती है पर पूर्वी दिल्ली एक ऐसा इलाका बन गया जहां बार-बार विभिन्न समस्याओं की वजह से परीक्षा संपन्न नहीं हो पायी. ऐसे में इन स्टूडेंट्स के असेसमेंट के लिए दूसरे तरीके अपनाए जाएंगे. कुल मिलाकर जब ठीक से परीक्षाएं आयोजित ही नहीं हो पायीं और जिन आधारों पर अंक देने पड़ रहे हैं, उनके बारे में स्टूडेंट्स को पहले से पता भी नहीं था, ऐसे में मेरिट लिस्ट डिक्लेयर करना उचित नहीं. संभवतः इस बार मेरिट लिस्ट जारी न हो लेकिन अंतिम निर्णय रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा. 

कोरोना वायरस महामारी के बीच CBSE के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. पहले ये माना जा रहा था सीबीएसई का दसवीं और बारहवीं का परिणाम 15 जुलाई को आएगा, लेकिन अब बोर्ड ने साफ किया है कि फिलहाल रिजल्ट की कोई तारीख तय नहीं है. अब एक बार फिर से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हफ्ते या फिर अगले हफ्ते तक सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजों को घोषित करने की तारीखों को लेकर कहा है कि अभी तारीख तय नहीं की गई है. CBSE ने कहा है कि रिजल्ट की तारीख को लेकर जो भी मैसेज वायरल हो रहे हैं वो सभी फर्जी है.

बता दें कि इससे पहले रिजल्ट को लेकर कई बार जानकारी सामने आ चुकी है. हालांकि इस बार टॉपर्स की लिस्ट में स्टूडेंट्स का नंबर कम हो सकता है लेकिन जिन विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थी उन विषयों के मार्क्स इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे. ऐसे में उम्मीद है कि हर स्कूल से टॉपर्स की संख्या कम हो.

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स इस बार अपनी मार्क शीट और सर्टिफिकेट सीबीएसई डिजिलॉकर के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं. सीबीएसई स्टूडेंट्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डिजिलॉकर का यूजरनेम और अन्य डीटेल एसएमएस के जरिए भेजता है.

15:53 PM (IST)  •  13 Jul 2020

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस साल CBSE 12वीं की परीक्षा में 88.78 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस वर्ष सीबीएसई 12वीं में स्टूडेंट्स का पासिंग प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले 5.38 फीसदी अधिक रहा है. पिछले साल कुल 83.40 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे.
15:17 PM (IST)  •  13 Jul 2020

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार कुल पास प्रतिशत 88.78% रहा. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर cbseresults.nic.in जाकर परिणाम देख सकते हैं. छात्र और अभिभावक लंबे वक्त से रिजल्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget