एक्सप्लोरर

CBSE 10th Class Result 2021: जल्द जारी होगा CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, इन पैरामीटर्स पर दिए जाएंगे मार्क्स

CBSE 10th Class Result 2021: सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है. वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट तैयार करने के लिए एक यूनिक इवैल्यूएशन क्राइटेरिया जारी किया है. इसी आधार पर छात्रों को मार्क्स दिए जाएंगे.

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के घातक परिणाम को देखते हुए पिछले दिनों सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब स्टूडेंट्स को उनके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि सीबीएसई द्वारा एकेडमिक ईयर 2020-21 के लिए 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम वैकल्पिक असेसमेंट के आधार पर जल्द ही जारी किया जा सकता है.

जल्द जारी होगा सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई के सचिव अनुराग कश्यप ने बताया है कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. हालांकि उन्होंने किसी निश्चित तिथि के बारे में कुछ नहीं कहा है. गौरतलब है कि रिजल्ट तैयार करने के लिए बोर्ड ने एक यूनिक इवैल्यूएशन क्राइटेरिया जारी किया है जिसके आधार पर छात्रों को इस साल मार्क्स दिए जाएंगे.

10वीं क्लास का रिजल्ट इस पैरामीटर्स पर किया जाएगा तैयार

इवैल्यूएशन क्राइटेरिया के अनुसार 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स का कुल 100 अंकों के लिए मूल्यांकन किया जाएगा. इनमें 20 मार्क्स इंटनल असेसमेंट के लिए अलॉट किए जाएंगे जोकि प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट वर्क के लिए हो सकते हैं. वहीं 80 मार्क्स स्कूल द्वारा साल भर में आयोजित की गई विभिन्न परीक्षाओं में छात्रों की परफॉर्मेंस के आधार पर दिए जाएंगे.

80 मार्क्स को भी तीन सेक्शन में बांटा गया है – 10 मार्क्स पीरियोडिक या यूनिट टेस्ट के लिए, 30 मार्क्स हाफ ईयरली या मिड टर्म एग्जाम के लिए और 40 मार्क्स प्री बोर्ड परीक्षा के लिए तय किए गए हैं.

स्टूडेंस को पास होने के लिए ‘ग्रेस मार्क्स’ भी दिए जाएंगे

अगर स्कूलों ने प्रत्येक कैटेगिरी में एक से ज्यादा एग्जाम कंडक्ट किए हैं तो रिजल्ट कमेटी ये तय करेगी की कैटेगिरी के भीतर प्रत्येक परीक्षा के लिए कितने मार्क्स अलॉट किए जाएंगे. वहीं मिनिमम पासिंग मार्क्स प्राप्त करने में असमर्थ स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे.

इन स्टूडेंट्स को "एसेंशियल रिपीट" कैटेगिरी में रखा जाएगा

वहीं अगर ग्रेस मार्क्स देने के बाद भी  यदि कोई छात्र क्वालिफाइंग क्राइटेरिया को पूरा करने में सक्षम नहीं है, तो उसे "एसेंशियल रिपीट" या "कम्पार्टमेंट" की कैटेगिरी में रखा जाएगा. इसके अलावा, कोई भी उम्मीदवार जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होगा, उसे स्थिति के अनुकूल होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी.

गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा पहले स्थगित और फिर रद्द किए जाने में हुई देरी के चलते अब जल्द से जल्द छात्रों की 11वीं क्लास शुरू करने के लिए रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किए जाने की पूरी उम्मीद है. वहीं विभिन्न स्कूलों द्वारा प्राप्त मार्क्स की डिटेल के बाद सीबीएसई द्वारा 10वीं क्लास का रिजल्ट cbseresults.nic.in पर अपलोड किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

ICAI CA Exam 2021: सीए एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, जानें कब है फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा

Delhi University में आज से फाइनल ईयर के ऑनलाइन एग्जाम शुरू, जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget