एक्सप्लोरर

Best course after passing Class 12: 12वीं के बाद, इंजीनियरिंग, मेडिकल या इन कोर्स में लें दाखिला, बनेगा शानदार करियर

Best course after passing Class 12: अगर आपने 12वीं पास कर ली है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किन फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं.

Best Course After Passing Class 12: सभी बोर्डों के द्वारा 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके है. ऐसे में 12वीं पास करने वाले छात्रों के मन में ये दुविधा रहती है कि अब आगे किस फील्ड में अपना करियर बनाया जाएं. कौन-से कोर्स में एडमिशन लिया जाएं, तो हम इस लेख में आपकी इस समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे. हम आपको यहां बता रहे हैं कि आप किन क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं. साथ ही, कौन-से कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.

अपनी रुचियों का ध्यान रखें
12वीं के बाद किसी भी डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में एडमिशन लेने से पहले अपने इंटरेस्ट का ध्यान रखें. छात्र अपनी रूचि के हिसाब से ही किसी भी कोर्स में दाखिला लें. ताकि आगे चलकर आप उस फील्ड में अच्छा काम कर सकें. 

12वीं के बाद तय करें अपना लक्ष्य
12वीं कक्षा के समय पर छात्र उस दहलीज पर पहुंच जाते हैं. जहां उन्हें अपने भविष्य के लिए एक टारगेट सेट कर लेना चाहिए. आप किस फील्ड में जाना चाहते हैं और कौन-सा फील्ड आपको अपने लिए बेहतर लगता है. उसके हिसाब से छात्र सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करें.

सोच समझकर करें कॉलेज या यूनिवर्सिटी का चयन
अपना भविष्य उज्जवल रखने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी डिग्री या कोर्स का चुनाव करें. इसके साथ ही किसी अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी का चयन करें. क्योंकि कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ आपने व्यक्तित्व निर्माण पर भी काम किया जाता है. 

दोस्तों की देखा-देखी ना करें कोर्स या कॉलेज का चयन
12वीं के बाद आपको इस बात से बचना चाहिए कि आपके दोस्त ने किस कॉलेज या कोर्स में एडमिशन लिया है. क्योंकि आपके और आपके दोस्त की रूचि और क्षमता अलग-अलग हो सकती है.

बहकावे में ना आएं, अपनी अक्ल लगाएं
कुछ संस्थाओं के द्वारा कई तरह के कोर्सों को लेकर तरह-तरह के विज्ञापन और कैंपेन चलाए जाते हैं, जहां छात्रों को लुभाया जाता है. आप इस तरह के झांसे में कभी ना आएं.
  
आप नीचे बताए गए कोर्स में एडमिशन लेकर इन फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं.

1- इंजीनियरिंग
अगर आपको इंजीनियरिंग में इंट्रेस्ट है तो आप इस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं. हालांकि आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पडेगी. लेकिन इस क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं हैं.

2- मेडिकल
अगर 12वीं स्तर पर आपके पास बॉयोलॉजी विषय के तौर पर रही है, तो आप मेडिकल में करियर बनाकर डॉक्टर बन सकते हैं. इसके अलावा एमआर, लैब असिस्टेंट जैसे करियर भी इसी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं.

3- इंटीरियर डिजाइनिंग
अगर आपको कुछ क्रिएटिव करने का शौक है तो आप इंटीरियर डिजाइनिंग में किस्मत आजमा सकते हैं. आप इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करके डिजाइनिंग, पेंटिंग के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं. 

4- एनीमेशन और मल्‍टीमीडिया 
इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं. हालांकि एनीमेशन और मल्टीमीडिया कोर्स महंगे होते हैं, लेकिन आप किसी अच्छे संस्थान का चयन करेंगे तो आपको फायदा हो सकता है. इस फील्ड में फुल टाइम, पार्ट टाइम के साथ-साथ आप अपना खुद का चैनल भी खोलकर लाखों कमा सकते हैं.

5- कंप्यूटर प्रोग्रामिंग
तकनीक में इंट्रेस्ट रखने वाले छात्र कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, वेबसाइट, सॉफ्टवेयर या ऐप आदि के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं.

6- योग में करियर
पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र में काफी बूम आया है. योग के क्षेत्र में करियर बनाकर पैसे कमाने के साथ-साथ खुद को स्वस्थ भी रखा जा सकता है. साथ ही दूसरे लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करके देश निर्माण में भी योगदान दिया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें -

Teachers Day 2022: पुणे के इस अनोखे स्कूल में 365 दिन होती है पढ़ाई, 20 साल से एक भी दिन बंद नहीं हुआ स्कूल

Delhi Government School: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 60 प्रतिशत हाजिरी जरूरी, वरना नहीं दे पाएंगे परीक्षा, जानें – नया आदेश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
DRDO में इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
DRDO में इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
अग्निवीरों को 4 साल पूरे होने से पहले नौकरी, केंद्र का प्लान तैयार
अग्निवीरों को 4 साल पूरे होने से पहले नौकरी, केंद्र का प्लान तैयार

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
DUSU Election Result: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
डूसू रिजल्ट: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
पाक का 'PNS हुनैन' कितना ताकतवर, जिसने मारी भारतीय वॉरशिप को टक्कर?
पाक का 'PNS हुनैन' कितना ताकतवर, जिसने मारी भारतीय वॉरशिप को टक्कर?
Embed widget