एक्सप्लोरर

इस साल लॉ स्टूडेंट्स होंगे बिना परीक्षा के प्रमोट, केवल फाइनल इयर स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

Bar Council Of India ने अपने फैसले में कहा है कि लॉ स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के प्रमोट कर दिया जाए. केवल फाइनल इयर स्टूडेंट्स की ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित हों.

No Exam For Law Students: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने लॉ स्टूडेंट्स के लिए बड़ा फैसला देते हुये यह कहा है कि इस साल के सभी लॉ स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा. केवल फाइनल इयर स्टूडेंट्स की परीक्षाएं होंगी वो भी ऑनलाइन मोड में. कोरोना की वजह से यह फैसला लिया गया है. दरअसल काफी समय बीतने के बाद भी कोरोना केसेस में कमी नहीं आ रही है. यहां तक कि लॉकडाउन हटने के बाद केस और तेजी से बढ़े हैं. ऐसे में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने लॉ स्टूडेंट्स के लिए राहत भरा फैसला लिया है. इन स्टूडेंट्स को पिछले एग्जाम्स और इस साल के इंटर्नल एग्जामिनेशन के बेसिस पर प्रमोट किया जाएगा. लेकिन तीन साल या पांच साल के लॉ कोर्स के अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स को ऑनलाइन परीक्षाएं देनी होंगी.

ऑनलाइन परीक्षा या प्रोजेक्ट रिपोर्ट –

जहां फाइनल इयर स्टूडेंट्स की परीक्षाएं ऑनलाइन कंडक्ट करायी जाएगीं वहीं वे स्टूडेंट्स जिन्होंने पिछले सालों में अपने सभी पेपर पास नहीं किये हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होगा. फाइनल इयर के स्टूडेंट्स या सप्लीमेंट्री एग्जाम देने की श्रेणी में आने वाले स्टूडेंट्स दोनों ही या तो ऑनलाइन पेपर दे सकते हैं या फिर प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर सबमिट कर सकते हैं. लॉ यूनिवर्सिटीज़ को इस बाबत सूचना दे दी गयी है कि वे जिस भी तरीके का पालन करना चाहें कर सकती हैं. उन्हें हर पेपर की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवानी है, ऑनलाइन परीक्षाएं कंडक्ट करानी है या इंटर्नल असेसमेंट के मार्क्स डबल करने हैं, ये उनके ऊपर है.

यही नहीं यूनिवर्सिटीज़ को ये भी निर्देश दिये गये हैं कि वे कोविड -19 को लेकर सारी गाइडलाइंस का पालन करें. सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और समय-समय पर क्लासरूम्स सैनिटाइज़ करायें. बीसीआई का कहना है कि स्टूडेंट्स की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. साथ ही इस बात का ध्यान भी रखा जाएगा कि परीक्षा आयोजन के समय सभी नियमों का ठीक से पालन हो.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget