एक्सप्लोरर

​Bank PO Exam Tips​:​ इस प्रकार करें पीओ के लिए तैयारी, निश्चित मिलेगी सफलता ​​

​​​​PO Exam:​ ​हर साल बैंकों द्वारा विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता है. जिसमें पीओ पद के लिए भी परीक्षा आयोजित कराई जाती है. युवा कुछ खास तरीकों को अपनाकर तैयारी कर सकते हैं.

​​Bank​​ PO Exam : सरकारी नौकरी वो भी बैंक में हर किसी की इच्छा होती है. देश में बैंकों के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाती हैं. लाखों युवाओं द्वारा बैंक में पीओ के पद के लिए आवेदन किया जाता है. कड़ी मेहनत और परिश्रम से युवा बैंक पीओ से शीर्ष प्रबंधन तक पहुंच सकते हैं. इसलिए कई युवा बैंक पीओ के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं. पीओ पद के लिए युवाओं को लिए सही उम्र,  शैक्षणिक योग्यता और वह किस प्रकार तैयारी कर सकते हैं. यह सारी जानकारी आप यहां पाएंगे.

उम्र व शैक्षणिक योग्यता
उम्र और शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इस पद के लिए लिए 21 से 30 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है. वहीं, बैंक पीओ के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री है. युवाओं का चयन दो चरणों के बाद लिए गए इंटरव्यू के आधार पर होता है. पहले चरण में लिखित परीक्षा होती है.  इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और हिन्दी अंग्रेजी से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं. वहीं, इस परीक्षा को पास करने के बाद दूसरे चरण में प्रतिभागी को सामान्य ज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी और गणित के विषयों के 225 ​सवाल होते हैं. सवाल का उत्तर देने के लिए  दो घंटे 15 का समय दिया जाता है. परीक्षा पास करने के बाद ​साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है.

​Indian Coast Guard Recruitment 2022: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए कल आखिरी तारीख, मौका हाथ से निकलने से पहले करें आवेदन


रीजनिंग
रीजनिंग का भाग लॉजिकल रीजनिंग के ​प्रश्नों को कवर करता है. लॉजिकल रीजनिंग की बात करें तो इसमें मौखिक सवाल होते हैं. रीजनिंग में ब्लड रिलेशन, सिटींग अरंजेमेंट, कोडन-डिकोडिंग से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं.

अंग्रेजी
सभी प्रतियोगी और बैंकिंग परीक्षाओं के लिए यह विषय सामान्य है. इसमें व्याकरण और शब्दावली के अलावा खाली स्थान भरना, वाक्यांश और मुहावरे, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष काल,  पैसेज, गलती सही करना आदि से जुड़े सवाल पूछे​ ​जाते हैं.

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
​इसमें शॉर्टकट फोर्मुले और ट्रिक्स पता होना ​जरुरी है​. पेपर का मुख्य भाग ​​डेटा ​इंटरप्रिटेशन है​.  इसमें सारणीकरण, पाई चार्ट, रेखा चार्ट, लाइन ग्राफ और बार चार्ट के ​साथ वर्गमूल, घनमूल, पार्टनरशिप, प्रतिशत, अनुपात व समानुपात​ से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं​. ​

सामान्य ज्ञान 
सामान्य ज्ञान के ​पार्ट को हल करने के लिए करंट अफेयर्स की जानकारी ​आवश्यक है​. इसके लिए इंडियन इकोनॉमी, इंटरनेशनल इकोनॉमी, यू एन ओ, मार्केटिंग, भारतीय संविधान, खेल, फाइनेंस, एग्रीकल्चर आदि से ​जुड़े सवाल किए जाते हैं. 

कम्प्यूटर 
परीक्षा में कंप्यूटर का प्रश्न पत्र 20 अंक का होता है​. इसके लिए बेसिक जनरल कंप्यूटर नॉलेज, सॉफ्टवेर व हार्डवेयर, डीबीएमएस, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, इनपुट और आउटपुट डिवाइस, नेटवर्किंग, इन्टरनेट की बेसिक जानकारी होना ​जरुरी है​. ​

​ऐसे करें तैयारी
इस परीक्षा को पास करने के लिए ऑब्जेक्टिव एक्जाम, समूह चर्चा और इंटरव्यू के लिए समुचित तैयारी ​आवश्यक है​. विभिन्न प्रकार के प्रश्नों की तैयारी के लिए अच्छे से अच्छे संदर्भ, पिछले वर्षों के हल प्रश्नपत्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की मासिक पत्रिका की मदद लें​. ​वहीं​,​ ​जनरल नॉलेज की तैयारी के लिए नियमित ​रूप से अख़बार पढ़ें​. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget