एक्सप्लोरर

AICTE ने फेक MBA प्रोग्राम को लेकर किया सचेत, दी इस कोर्स में एडमिशन न लेने की सलाह

Fake Alert: ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने फेक एमबीए प्रोग्राम्स को लेकर स्टूडेंट्स और स्टेकहोल्डर्स को सावधान किया है. एआईसीटीई ने खास इस कोर्स में प्रवेश लेने से मना किया है.

Fake MBA Alert By AICTE: टेक्निकल बॉडी एआईसीटीई ने एमबीए स्टूडेंट्स को सावधान करते हुए एक नोटिस जारी किया है. ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने स्टूडेंट्स और स्टेकहोल्डर्स से कहा है कि वे किसी भी ऐसे एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन न लें जो दस दिन में कोर्स पूरा करने के दावे कर रहा है. काउंसिल ने खास ऐसे कोर्सेस को लेकर स्टूडेंट्स को सावधान किया है जो मोटिवेशनल स्पीकर्स और इंफ्ल्यूएंसर्स द्वारा चलाए जा रहे हैं. एआईसीटीई का कहना है कि ये प्रोग्राम अप्रूव्ड नहीं हैं इसलिए किसी प्रकार के झांसे में न आएं.

क्रैश कोर्स हो रहे हैं ऑफर

एआईसीटीई ने इस बाबत नोटिस जारी करके स्टूडेंट्स और स्टेकहोल्डर्स को सावधान किया है कि वे ऐसे किसी क्रैश कोर्स के फेर में न आएं. ये क्रैश कोर्स मान्यता प्राप्त नहीं हैं और इनमें एडमिशन लेने से केवल आपका पैसा और समय बर्बाद होगा. कई मोटिवेशनल स्पीकर और इंफ्ल्यूएंसर्स सोशल मीडिया पर ऐसे कोर्सेस का ऐड कर रहे हैं. इससे स्टूडेंट्स धोखे में आकर प्रवेश ले लेते हैं और उनके पैसे फंस जाते हैं. सच तो ये है कि एमबीए जैसा कोर्स किसी भी मैथ्ड या टेक्निक द्वारा दस दिन में पूरा ही नहीं किया जा सकता.


AICTE ने फेक MBA प्रोग्राम को लेकर किया सचेत, दी इस कोर्स में एडमिशन न लेने की सलाह

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एआईसीटीई ने इस बारे में बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का भी हवाला दिया जिसमें ये कहा गया है कि कोई भी संस्थान या यूनिवर्सिटी टेक्निकल कोर्स जिसमें एमबीए या मैनेजमेंट कोर्स शामिल हैं, वे बिना एआईसीटीई के अप्रूवल के नहीं दे सकते. कोई भी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री जिसमें एमबीए भी शामिल है बिना एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त किए नहीं दी जा सकती.

ये विज्ञापन बरगलाने वाले हैं

एआईसीटीई ने ये भी कहा कि एमबीए एक ऐसा कोर्स है जिसे दो साल में पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. बिजनेस और मैनेजमेंट के सारे एक्सपेक्ट इतने समय में ही पूरे किए जा सकते हैं. ऐसे में दस दिन में एमबीए करवाने वाले ये क्रैश कोर्स के विज्ञापन केवल स्टूडेंट्स को बरगलाने के लिए हैं. इनके झांसे में ना आएं. 

यह भी पढ़ें: यूपी में नये साल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget