एक्सप्लोरर

इन 5 प्रोफेशनल कोर्स को करने के बाद बढ़ जाती है नौकरी मिलने की संभावना, यहां देखें लिस्ट

Professional Course After Graduation: ग्रेजुएशन के बाद ये 5 कोर्स आपको नौकरी दिलाने में मदद कर सकते हैं.जानते हैं आजकल किन प्रोफेशनल की है ज्यादा डिमांड और कौन सा क्षेत्र आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

​Best Course After Graduation: समय के साथ करियर ऑप्शंस में भी बहुत बदलाव आया है. पहले जिन कोर्स को करने के बाद नौकरी की गारंटी होती थी वे कोर्स अब चलन में नहीं हैं. दरअसल बदलते वक्त की जरूरत के साथ इंडस्ट्री की जरूरतें भी बदलती रहती हैं और मांग में बने रहने के लिए खुद को अपडेट रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में ग्रेजुएशन के बाद कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें कोर्स करने से आपको जॉब मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी. हालांकि गारंटी किसी चीज की नहीं होती लेकिन इंडस्ट्री के ट्रेंड के मुताबिक खुद को ढ़ाला जा सकता है.

डाटा साइंस कोर्स
डाटा साइंस में कोर्स करके आप अच्छी जॉब पा सकते हैं. इन कोर्स के अंतर्गत कैंडिडेट्स सीखते हैं कि कैसे डाटा साइंस, मशीन लर्निंग स्किल्स और टेक्नीक्स का इस्तेमाल किया जाए. ये कोर्स आजकल डिमांड में है. इसे करने के बाद कैंडिडेट्स डाटा साइंस की समस्याओं को सुलझा लेते हैं. आपके सीवी में अगर ये कोर्स जुड़ जाएगा तो जॉब की पॉसिबिलिटी आपके लिए काफी हद तक बढ़ जाएंगी.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स
आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का है. इस क्षेत्र में किया गया कोर्स आपके लिए संभावनाओं के द्वार खोलता है. टेक इंडस्ट्री में आजकल एआई एक्सपर्ट्स की बहुत डिमांड है. इसमें डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स किए जा सकते हैं. कई टेक कंपनी ये कोर्स कराती हैं.

हेल्थ केयर मैनेजमेंट
जब से कोविड महामारी ने दस्तक दी है तब से हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ गई है. डॉक्टर के अलावा भी हेल्थकेयर से जुड़े छोटे-बड़े प्रोफेशनल डिमांड में रहते हैं. अगर आपका बैकग्राउंड आपको एलाऊ करता है तो आप इस क्षेत्र को भी चुन सकते हैं. इसका क्षेत्र बहुत विस्तृत है. आप अपनी रुचि, बजट और प्रिफरेंस के मुताबिक डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स का चुनाव कर सकते हैं.

डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग भी एक ऐसी फील्ड है जिसमें कैरियर बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अगर आपको रुचि हो तो आप इस क्षेत्र का चुनाव भी कर सकते हैं. इसमें आपको एसईओ ऑडिटिंग, पीपीसी, सोशल मीडिया स्ट्रेटजी और प्लानिग, मोबाइल एडवरटाइजिंग जैसी बहुत सी चीजें सीखने को मिलती हैं. इन प्रोफेशनल्स की भी आजकल काफी डिमांड रहती है.

पीएमपी सर्टिफिकेशन
पीएमपी का अर्थ है प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल. ये भी आजकल काफी डिमांड में हैं. हालांकि इस फील्ड में कोर्स के साथ ही एक्सपीरियंस की मांग रहती है लेकिन एक बार कोर्स कर लेने के बाद संभावनाएं खुल जाती हैं. पीएमपी सर्टिफिकेशन के बाद मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंस, आईटी, हेल्थकेयर और दूसरे क्षेत्रों में जॉब मिलने की पॉसिबिलिटी बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के इन तीन कॉलेजों का जलवा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget