एक्सप्लोरर

10 दिन में चार परीक्षाएं कैंसिल, तीन का आयोजक NTA, कहां हो रही है चूक?

NTA In Trouble: एक के बाद एक एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं या तो कैंसिल हो रही हैं या पोस्टपोन की जा रही हैं. दस दिनों में चार बड़ी परीक्षाओं के साथ ऐसा हुआ. क्या है माजरा?

National Level Exams Cancelled: देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक नीट यूजी पर बवाल शुरू होने के बाद से एनटीए की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. वे एक परीक्षा पर लगे आरोपों से मुक्त नहीं हो पाते हैं कि दूसरी परीक्षा या तो कैंसिल कर दी जाती है या पोस्टपोन कर दी जाती है. एनसीईटी से लेकर यूजीसी नेट और सीएसआईआर यूजीसी नेट तक कोई परीक्षा कैंसिल हुई तो कोई पोस्टपोन. आखिर एकदम से एनटीए के साथ क्या समस्या आ गई जो इनकी कार्य प्रणाली पर इतनी उंग्लियां उठ रही हैं.

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024

इस परीक्षा के आयोजन के पहले ही एग्जाम पोस्टपोन कर दिया गया. परीक्षा 25 से 27 जून के बीच आयोजित होनी थी और 21 जून को ही एनटीए ने सूचित किया कि लॉजिस्टिक इश्यूज और कुछ अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित की जाती है. ये न टाले जा सकने वाले कारण क्या थे, ये एनटीए ने साफ नहीं किया पर वर्तमान माहौल को लेकर ये सवाल उठे कि क्या पेपर लीक हुआ है.

इस एग्जाम के लिए 2 लाख से ज्यादा कैंडिडेड्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इसके माध्यम से साइंस स्टूडेंट्स को जेआरएफ, पीएचडी प्रोग्राम आदि के लिए चुना जाता है.

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024

नीट यूजी के बाद बवाल अभी थमा नहीं था कि नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) के आयोजन के वाले दिन ही शाम को इस परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया. इस परीक्षा में 29 हजार के करीब स्टूडेंट्स ने भाग लिया था.

इस कोर्स के जरिए चार साल के इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम में प्रवेश मिलता है. एनटीए ने अपनी सफाई में कहा कि कुछ सेंटर्स में स्टूडेंट्स को कुछ देर से लॉगइन कर पाए थे इसलिए परीक्षा कैंसिल कर दी गई.

यूजीसी नेट परीक्षा 2024

एनटीए की ही एक और बड़ी परीक्षा यूजीसी नेट का आयोजन 18 जून के दिन किया गया था. अगले ही दिन 19 जून को परीक्षा कैंसिल कर दी गई. देशभर के करीब 9.8 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम में भाग लिया था. परीक्षा कैंसिल होने का कारण दिया गया कि डार्कनेट पर पेपर लीक हो गया था. इससे भी एनटीए की छवि पर दाग लगा. ये देश की बड़ी परीक्षा है जिसके माध्यम से हर साल लाखों कैंडिडेट्स असिस्टेंट प्रोफेसर और जेआरएफ के लिए एग्जाम देते हैं.

नीट पीजी 2024

नीट पीजी परीक्षा के आयोजन के एक दिन पहले नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशंस ने नोटिस शेयर किया और कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर पैसों की ठगी कर रहे हैं, इनसे बचकर रहें. इसके अगले दिन ही और परीक्षा से करीब 11 घंटे पहले हेल्थ मिनिस्ट्री ने परीक्षा कैंसिल कर दी.

एनटीए से कहां हो गई चूक

इस प्रकार दस दिन के अंदर चार बड़ी परीक्षाएं कैंसिल कर दी गईं. इनमें से तीन परीक्षाएं एनटीए द्वारा आयोजित की जाती हैं. जाहिर है जल्दी-जल्दी ये नेशनल लेवल की परीक्षाएं पोस्टपोन या कैंसिल होने से एजेंसी के प्रति कैंडिडे्टस का विश्वास टूटा है.

जब तक नीट यूजी मामलों से एनटीए पाक-साफ निकलकर बाहर नहीं आ जाता तब तक बार बार सवाल उठते रहेंगे. एनटीए के चीफ बदलने से लेकर कमेटी गठित होने तक इस तरफ कई कदम उठा दिए गए हैं, कुछ ही दिनों में नतीजे सामने आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: विदेश से MBBS की डिग्री लेने के बाद क्या उसी देश में कर सकते हैं प्रैक्टिस या इंडिया में भी बन सकते हैं डॉक्टर? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पीजी राउंड 1 में किसे मिली सीट, जारी हुआ प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट
नीट पीजी राउंड 1 में किसे मिली सीट, जारी हुआ प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट
हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र देगा 415 करोड़ 
हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र देगा 415 करोड़ 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget