एक्सप्लोरर

Patna News: तख्त श्री हरि मंदिर साहिब के 'लंगर' को मिलने वाला है 'भोग सर्टिफिकेट', जानिए क्या होता है ये प्रमाणपत्र

पटना के गुरुद्वारा तख्त श्री हरि मंदिर साहिब के लंगर को जल्द ही भोग प्रमाण पत्र मिलने वाला है. इसके लिए तमाम तैयारियां चल रही हैं.

Patna News: पटना सिटी के गुरुद्वारा तख्त श्री हरि मंदिर साहिब (Gurudwara Takht Sri Harmandir Sahib) के ‘लंगर’ को जल्द ही ‘भोग’ प्रमाणपत्र मिल जाएगा. इसी महीने खाद्य संरक्षा पदाधिकारी गुरुद्वारे की रसोई व्यवस्था का निरीक्षण कर कर्मियों को चिह्नित करेंगे. इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के संचालकों को तय स्टैंडर्ड के अनुसार लंगर प्रसाद तैयार करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

रसोई की व्यवस्थाएं हैं बेहतर
बता दें कि तख्त हरि मंदिर का लंगर उत्तर पूर्व भारत का दूसरा ऐसा धार्मिक स्थल बन जाएगा जहां के प्रसाद को भोग का दर्जा मिलेगा. इससे पहले महावीर मंदिर के नैवेद्यम को पिछले साल ही भोग प्रमाणपत्र दिया गया था. इस संबंध में खाद्य संरक्षा विभाग पटना के अभिहित पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रसोई व खाद्य पदार्थ की ऑडिट करने वाली थर्ड पार्टी अगले महीने बिहार आएगी. इससे पहले तख्त हरिमंदिर की रसोई की कमियों को दूर करने पर काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बर्तन धोते समय वहा की व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं. इस कारण भोग प्रमाण पत्र के स्टैंडर्ड को भी पूरा करने में कोई समस्या नहीं आएगी.

क्या होता है भोग प्रमाणपत्र
बता दें कि एफएसएसएआइ के ईट राइट कैंपस अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थलों पर मिलने वाले लंगर या प्रसाद या भोजन की स्वच्छता वे गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए भोग प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है. इसके तहत खाद्य संरक्षा विभाग ने मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों व अन्य परिसर पर आसपास प्रसाद बेचने वालों को उनके खाद्य पदार्थ की क्वालिटी के आधार पर भोग प्रमाणपत्र देने की शुरुआत की थी.

क्या है भोग प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया
भोग प्रमाण पत्र देने से पहले खाद्य संरक्षा पदाधिकारी प्रसाद बनाने की जगह का निरीक्षण करते हैं और हाइजीन, सैनिटाइजेशन जैसे मानकर परखते हैं और प्रसाद तैयार करने की सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच करते हैं. अगर कमिया पाई जाती हैं तो उनमें सुधार कराया जाता है. तमाम तरह की जांच के बाद स्वतंत्र ऑडिट कंपनी दो बार निरीक्षण करती है और मानक पूरे पाए जाने पर भोग प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें

Patna Petrol Diesel Prices: क्या पटना में आज फिर सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल ? फटाफट चेक करे नए रेट

Patna Gold-Silver Rate Today: खुशखबरी! पटना में आज सस्ता हो गया है सोना-चांदी, फौरन चेक करें ताजा रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget