एक्सप्लोरर

Nawada Crime: नवादा में जेडीयू नेता की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई बुरी तरह घायल, वाहन भी क्षतिग्रस्त

Nawada Firing: नवादा में बैखौफ अपराधियों ने मुखिया और उनके भाई पर फायरिंग की है. घटना में मुखिया और जदयू नेता के भाई को गोली लगी है, चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Firing On Mukhiya In Nawada: बिहार के नवादा में एक बार फिर बुधवार (19 जून) को बैखौफ बदमाशों ने जनता दल यूनाइटेड के नेता व महादलित मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इसी दौरान मुखिया के भाई को एक गोली लगने की बात सामने आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलालपुर गांव के ईटा भट्ठा के पास का है, जहां बदमाशों ने जेडीयू नेता के भाई को गोली मारकर घायल किया गया है.

पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर

जख्मी युवक की पहचान राजबली पासवान के रूप में की गई है. गोली लगने के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी के मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है. मुखिया रणविजय पासवान बताते हैं कि मंगलवार की रात अपने गाड़ी से घर आ रहे थे इसी दौरान रास्ता में चार की संख्या में बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

वहीं गाड़ी में बैठे मुखिया व मुखिया के भाई दोनों बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन अंत में भाई को एक गोली लग गई. उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली क्यों मारी गई है, इसकी कोई जानकारी उन लोगों को नहीं है. गोलीबारी की घटना के बाद फिर से इलाका में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

कुछ दिन पहले हुई थी एक मुखिया की हत्या

इससे पहले 13 जून को ही जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में एक मुखिया की गोली मारकर हत्या की गई थी. इसके बाद पूरे इलाका में दहशत का माहौल कायम था और फिर से अपराधियों ने मुखिया पर  फायरिंग करके इलाका में सनसनी फैला दी है.

नारदीगंज थाना प्रभारी राजगृह प्रसाद ने बताया है कि एक युवक को गोली लगने की बात सामने आई है. अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल मुखिया की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. इन लोगों का पुराना जमीन विवाद भी चल रहा है. 

ये भी पढ़ेंः Dilip Jaiswal: 'अवैध हथियार वालों को सीधे गोली मार...', मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर मचा बवाल, सियासत गरमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget