एक्सप्लोरर

Nagpur News: नागपुर में दर्दनाक हादसा, अंडरब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर डूबा 12 साल का बच्चा

Nagpur News: जब पृथ्वी अपने दोस्तों के साथ गड्ढे के पास खेल रहा था, तो वह उसमें गिर गया और डूब गया. प्रशासन की लापरवाही से गई बच्चे की मौत को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी रोष है.

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में आज एक बड़ा हादसा हो गया. अंडरब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर डूबने से आज 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. यह दिल दहला देने वाली घटना कलमाना के डिप्टी सिग्नल इलाके की है. मृत बच्चे का नाम पृथ्वी धनीराम मारखंडे था. मिली जानकारी के अनुसार रेलवे अंडरब्रिज बनाने के लिए इलाके में एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था. बाद में तकनीकी दिक्कतों के चलते काम रोक दिया गया, लेकिन गड्ढा बना रहा. बारिश के पानी के जमा होने से यह एक तालाब में तबदील हो गया.

गड्ढे के पास खेल रहा था मासूम पृथ्वी

जानकारी मिली है कि जब पृथ्वी अपने दोस्तों के साथ गड्ढे के पास खेल रहा था, तो वह उसमें गिर गया और डूब गया. प्रशासन की लापरवाही से गई बच्चे की मौत को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी रोष है. पृथ्वी के पिता मजदूरी करते हैं और मां गृहिणी हैं.

वैरागड़े वाडी में करीब एक साल पहले अंडरब्रीज बनाने का काम शुरू किया गया था. अंडरब्रीज के लिए एक बुलडोजर द्वारा वहां एक गहरा गड्ढा खोदा गया था. लेकिन कुछ दिनों के बाद काम बंद कर दिया गया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि ठेकेदार ने यहां कई महीनों से काम बंद रखा. अब बारिश का पानी जमा होने से वह गड्ढा तालाब बन गया है. स्थानीय बच्चे वहां नहाने लगे. गुरुवार शाम करीब सात बजे पृथ्वी और उसके तीन दोस्त झील के किनारे पानी में खेल रहे थे. इसी दौरान पृथ्वी पानी में गिर गया.

दमकलकर्मियों ने निकाला शव

दोस्तों ने शोर मचाया और स्थानीय नागरिकों को सूचना दी. इसके बाद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. कलामना, सुगतनगर, लकड़गंज और गंजीपेठ से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. पृथ्वी को खोजने का प्रयास किया गया. अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रुकने ही वाला था कि फायरमैन श्री कृष्ण नरवटे ने पानी में कूदकर पृथ्वी के शव को बाहर निकाला. इस मामले में पुलिस ने अचानक मौत का मामला दर्ज किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget