एक्सप्लोरर

ये कहानी फिल्मी है: मुंबई पुलिस ने चूहों के बिल से बरामद किया 5 लाख का सोना, वड़ा-पाव खाने की चाहत में हो गई लापरवाही

पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज देखनी शुरू की, जिसमें दोनों लड़के थैली को कूड़ेदान में फेंकते दिखे. कुछ समय बाद फुटेज में नजर आया कि थैली अपने आप सरक रही थी.

Rat Thief Story: देश की आर्थिक राजधानी मुबंई (Mumbai) से एक ऐसा मामला सामना आया है, जिसे सुनकर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे. साथ ही पूरा मामला जानने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. मुंबई में पुलिस ने चूहों (Rats) के एक बिल से सोने (Gold) के आभूषणों से भरा एक खोया हुआ बैग बरामद किया है. इस बैग में पांच लाख के सोने के आभूषण थे. इस बैग को जिन्होंने चुराया, वो और कोई नहीं बल्कि चूहें थे, जिनको वड़ा पाव बेहद पसंद था. 

वड़ा-पाव के साथ रख दिए पांच लाख के गहने

एक अधिकारी के मुताबिक, उपनगर डिंडोशी की रहने वाली सुंदरी प्लानिबेल ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया और कहा कि उसके दस तोला सोने के आभूषण खो गए हैं. घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली प्लानिबेल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम जब वह घर के लिए निकली तो उसके मालिक ने उसे कुछ वड़ा-पाव दिए थे. उसके घर में कुछ आभूषण थे जिसे वह बैंक में जमा करना चाहती थी. घर पहुंचकर उसने जेवर उठाए और उसी पॉलिथीन के थैले में रखे, जिसमें वड़ा-पाव रखे हुए थे. इसके बाद महिला बैंक के लिए निकल गई.

बच्चों ने वड़ा पाव की थैली कूड़े दान में फेंकी

महिला ने पुलिस को बताया कि यह सोचकर कि वह बैंक में वड़ा-पाव नहीं खा पाएगी, उसने रास्ते में मिले दो लड़कों को नाश्ते का बैग दे दिया. उसे ध्यान नहीं रहा कि उसके गहने भी उसी थैली में थे.  बैंक पहुंचने पर उसे अपने गलती का एहसास हुआ. परेशान होकर उसने पुलिस से संपर्क किया, जिसने दो लड़कों का पता लगाया. लेकिन लड़कों ने कहा कि उन्होंने थैली को कूड़ेदान में डाल दिया था, क्योंकि वड़ा-पाव बासी लग रहा था.

अपने आप सरक रही थी सोने से भरी थैली

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कूड़ेदान में हालांकि बैग कहीं नहीं मिला. पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज देखनी शुरू की, जिसमें दोनों लड़के थैली को कूड़ेदान में फेंकते दिखे. कुछ समय बाद फुटेज में नजर आया कि थैली अपने आप सरक रही थी और उसके बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गई. पुलिस ने अंदाजा लगाया कि यह हरकत चूहों की हैं जिन्होंने वड़ा-पाव की गंध से थैली खींची और उसे अपने बिल में ले गए.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को पुलिस ने गटर और आस-पास चूहों के बिलों में तलाश शुरू की और अंतत: वह थैली मिल गई. गहने उसके अंदर सही सलामत थे लेकिन वड़ा-पाव गायब था. उन्होंने कहा कि महिला को उसके गहने लौटा दिए गए.

यह भी पढ़ें-

Corona in Mumbai: मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2366 नए केस दर्ज, 22 जनवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा

Petrol Diesel Price in Mumbai: मुंबई में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत? लेटेस्ट रेट यहां करें चेक

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में आज आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी हैं आसार, जानिए- आने वाले दिनों का मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget