एक्सप्लोरर

Mumbai Rain Alert: मुंबई में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने 'ऑरेंज' अलर्ट किया जारी

मुंबई में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने शहर और उसके आसपास के अन्य क्षेत्रों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. साथ ही जलभराव की समस्या को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Mumbai Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई, ठाणे और आसपास के अन्य क्षेत्रों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. इसका मतलाब है आज शहर में 'भारी से बहुत भारी बारिश' की संभावना है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा, "मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है."

मुंबई में मानसून में जलभराव की समस्या रहती है

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून में जलभराव की काफी समस्या रहती है जिससे यात्रियों और निवासियों को असुविधा होती है. इससे पहले रविवार को, आईएमडी के एक प्रवक्ता ने नागरिकों को सोमवार को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी थी. अधिकारी ने कहा, "शहर में अगले दो या तीन दिनों में लगभग 130 मिमी बारिश हो सकती है, जो मुंबई के मानकों से खतरनाक नहीं है, लेकिन इससे जलभराव हो सकता है."

मुंबई में रविवार को सीजन की पहली भारी बारिश हुई थी

गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की आधिकारिक तारीख 11 जून थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है. रविवार तड़के अलग-अलग इलाकों में सीजन की पहली भारी बारिश हुई. आईएमडी के अनुसार, मुंबई में अब तक लगभग 16.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि ठाणे और पालघर में क्रमशः 1.3 मिमी और 7.77 मिमी बारिश हुई है.

मुंबई में बारिश की वजह से AQI अच्छा श्रेणी में दर्ज

वहीं लगातार बारिश होने की वजह से, मुंबई में हवा की गुणवत्ता "अच्छा श्रेणी" में दर्ज की गई है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, सोमवार की सुबह कुल एक्यूआई 29 दर्ज किया गया है. सरकारी एजेंसी के अनुसार, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा' माना जाता है, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक' माना जाता है. 101 और 200 को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है.

ये भी पढ़ें

Mumbai News: मुंबई शहर में देर रात सड़क पर घूमना नहीं है कोई अपराध, कोर्ट ने शख्स को बरी करते हुए सुनाया ये फैसला

Mumbai News: NCB के अधिकारी बताकर 6 ठगों ने फिल्म डायरेक्टर से वसूले 1 लाख , पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, 3 फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget