एक्सप्लोरर

Mumbai Crime News: पैसेंजर बनकर कैब में बैठे थे चार लुटेरे, रास्ते में ड्राइवर से लूट लिए 10 हजार और सोने की चेन, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कैब ड्राइवर को चार लुटेरों ने पैसेंजर बनकर लूट लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Mumbai Crime News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर खालापुर में चार बदमाशों ने यात्री बनकर ओला कैब ड्राइवर को लूट लिया. घटना 1 अगस्त की है.खालापुर के सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश कराड ने कहा, "पीड़ित स्वप्निल कुदाले (27) पुणे का रहने वाला है और उसके पास अर्टिगा एमयूवी है. वह पुणे और मुंबई हवाई अड्डे के बीच कैब सेवा चलाता है."

क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि 1 अगस्त को रात करीब 10 बजे पीड़ित ने खारघर से पुणे पहुंचाने के लिए 28 से 32 साल की उम्र के चार लोगों को पिक किया था जिन्होंने अपनी कैब बुक की थी. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोल प्लाजा से करीब एक किमी पहले, यात्रियों में से एक ने मिचली आने का नाटक किया और उसने कुदाले को अपनी कैब रोकने के लिए कहा. लेकिन चारों की मंशा कुदाले को लूटने की थी. 

पुलिस ने मामला किया दर्ज
इसके बाद चारों यात्रियों ने कुदाले को पीछे की सीट पर खींच कर घूंसा मार दिया. उन्होंने उसे चाकू से धमकाया और उसकी सोने की चेन लूट ली. इसके बाद, लुटेरों में से एक ने गलत लेन पर यू-टर्न लेकर उसकी एमयूवी चलाई. वे सावरोली गांव के पास एक चौराहे पर मुंबई लेन में चले गए और पनवेल तालुका के कोन फाटा पहुंचे, जहां उन्होंने कुदाले को एटीएम कियोस्क से 10,000 रुपये निकालने के लिए मजबूर किया. लुटेरे इसके बाद कुदाले को उसकी कैब में छोड़कर पनवेल के टेम्बुर्दे गांव की ओर भाग निकले. पीड़ित कुदाले ने दावा किया है कि लुटेरों ने 30,000 रुपये की सोने की चेन और 10,000 रुपये नकद लूट लिए.पुलिस ने मामले को लेकर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Mumbai Corona Update: मुंबई में पिछले 24 घंटे में 400 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज, दो की मौत

Mumbai Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम आज घटे या बढ़े? यहां चेक करें मुंबई शहर में तेल की ताजा कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget