एक्सप्लोरर

Vicky Katrina Death Threat: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई महीनों से कर रहा था एक्ट्रेस का पीछा

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को आज मुंबई की अदालत में पेश किया जाएगा.

Vicky Kaushal Katrina Kaif Death Threat: मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी यूपी के लखनऊ का रहने वाला 28 वर्षीय मनविंदर सिंह बताया जा रहा है और वह बॉलीवुड स्ट्रग्लर है. आरोप है कि उसने कथित तौर विक्की कौशल को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से अपनी शादी को नहीं तोड़ा तो वह उन्हें जान से मार देगा.  

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मनविंदर सिंह पर ये भी आरोप है कि वह कथित तौर पर एक्ट्रेस कैटरीना का पीछा कर रहा था और पिछले चार महीनों से वह उन्हें ऑनलाइन धमकियां भी दे रहा है. हाल ही में उसने उन्हें कॉल करना भी शुरू कर दिया था.

सांताक्रूज (पश्चिम) के एक होटल से गिरफ्तार किया गया आरोपी

आरोपी मनविंदर को सांताक्रूज (पश्चिम) के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. वह पिछले कुछ महीनों से यहां रह रहा था और कौशल को धमकी भरा संदेश भेज रहा था. अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में कैटरीना को अपनी पत्नी के रूप में मेंशन किया है और यहां तक ​​​​कि उसने "शादी" की मॉर्फ्ड तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, उसने यह भी पोस्ट किया था कि कैटरीना की बहन इसाबेल ने 9 दिसंबर, 2021 को कौशल से शादी की, जबकि उसने 13 दिसंबर को कैटरीना के साथ शादी की थी.

आरोपी ने इस्टा पर भी कई धमकी भरे मैसेज पोस्ट किए थे

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्टर विक्की कौशल ने पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद सोमवार को मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज करा दी थी. कौशल द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, उन्हें और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ को एक शख्स फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा था.कौशल ने कहा कि आदमी ने उससे कहा था कि वह कैटरीना से शादी करना चाहता है. अभिनेता ने कहा कि आरोपी ने पिछले कुछ महीनों में कैटरीना का पीछा करने और धमकी देने के अलावा इंस्टाग्राम पर कई धमकी भरे, अपमानजनक और अश्लील मैसेज भी पोस्ट किए हैं. ”

मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने कौशल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए वीडियो भी पोस्ट किए थे. बाद में उसने उन्हें फोन पर धमकी देना शुरू कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी सिंह जिस मोबाइल नंबर से कॉल करता था, उसे पुलिस ने ट्रेस कर लिया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि, “हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह कौशल और कैटरीना के पर्सनल नंबर कैसे और कहां से प्राप्त करने में सफल रहा.”

आज मुंबई की कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी

 उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (डी) (पीछा करना), 506 (2) (आपराधिक धमकी), और आईटी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी सिंह को मंगलवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Mumbai Petrol Diesel Prices: मुंबई शहर में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट, जानिए- आज तेल के दाम घटे या बढ़े?

Mumbai Bullet Train News: JICA ने दी 6 हजार करोड़ रुपए के ऋण की तीसरी किश्त, जानिए कब तक दौड़ सकती है बुलेट ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget