एक्सप्लोरर

Jalpaiguri News: जलपाईगुड़ी में मानवता हुई शर्मसार, एंबुलेंस नहीं मिलने पर मां के शव को कंधे पर ले जाता दिखा शख्स

यह 2 अगस्त 2016 की घटना की याद दिलाता है जब ओडिशा के एक आदिवासी दाना मांझी को अपनी मृतक पत्नी के शव को कंधे पर लादकर अपनी छोटी बेटी के साथ लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था.

Jalpaiguri News: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तरी हिस्से में जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (Jalpaiguri Medical College & Hospital) से सटे सड़क पर गुरुवार दोपहर लोग उस समय हैरान रह गए, जब उन्होंने एक आदमी को अपनी मृत मां के शव को अपने कंधे पर ले जाते हुए देखा, और उसके वृद्ध पिता उसकी मदद कर रहे थे. लोगों ने जब उससे पूछा तो पता चला कि अस्पताल के एंबुलेंस चालकों ने 3,000 रुपये का भुगतान नहीं करने पर जाने से मना कर दिया जिसके बाद असहाय बेटे को अपनी मां के शव को कंधे पर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

यह 2 अगस्त 2016 की घटना की याद दिलाता है जब ओडिशा के एक आदिवासी दाना मांझी को अपनी मृतक पत्नी के शव को कंधे पर लादकर अपनी छोटी बेटी के साथ लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था. जिस अस्पताल में उनकी पत्नी का टीबी का इलाज चल रहा था, वहां भी शवगृह वैन चालकों ने उन्हें सहायता देने से इनकार कर दिया था.

लक्ष्मीरानी दीवान को कराया गया था अस्पताल में भर्ती

जलपाईगुड़ी की घटना में, नगरदंगी क्षेत्र की रहने वाली लक्ष्मीरानी दीवान (71) को आयु संबंधी विभिन्न बीमारियों के साथ जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार को उसकी मौत हो गई. जब एंबुलेंस चालकों ने भुगतान के बिना मृतक के शव को वापस घर ले जाने से इनकार कर दिया, तो उसके बेटे रामप्रसाद दीवान ने अपनी मां के शव को अपने कंधे पर ले जाने का फैसला किया.

बेटे ने कहा- 'मैंने एंबुलेंस चालकों से अनुरोध किया, उन्होंने इसके लिए 3,000 रुपये की मांग की. मैंने उनसे बार-बार पैसे कम करने की विनती की. लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. इसलिए, मैंने अपनी मां के शव को अपने कंधे पर ले जाने का फैसला किया. हालांकि दीवान, मांझी की तरह बदकिस्मत नहीं थे, मांझी को अपनी पत्नी के शव को कंधे पर लादकर 10 किलोमीटर तक ओडिशा में पैदल चलना पड़ा था. लेकिन दीवान के अस्पताल से कुछ दूर जाने के बाद, एक स्थानीय स्वयंसेवी संस्था की एम्बुलेंस वहां पहुंची और उन्हें उनके घर ले गई.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget