एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: इंदौर से कौन होगा BJP का उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ये जवाब

Indore News: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इसमें इंदौर लोकसभा सीट का नाम नहीं था. हालांकि इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है.

Indore Lok Sabha Election 2024: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर चुनावां को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि इंदौर का टिकट दिल्ली तय करेगी. दरअसल मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से इंदौर, धार, उज्जैन बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट को छोड़कर बाकी सीटों पर बीजेपी आलाकमान ने नाम घोषित कर दिए हैं. वहीं इन सीटों पर अभी कोई फैसला नही लिया गया है.

माना जा रहा है कि इन सीटों में उलझी एक इंदौर की सीट पर इस बार बदलाव संभावित है इसीलिए ये सीट होल्ड है. वहीं पिछली बार शिवराज सिंह चौहान के कहने पर टिकट हासिल करने वाले मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को हटाकर किसी महिला उम्मीदवार को टिकट दिया जा सकता है. यानी पार्टी इंदौर में फिर से कोई महिला उम्मीदवार ला सकती है.

इंदौर का फैसला दिल्ली वाले करेंगे
आज इंदौर में मोदी की गारंटी के तहत प्रचार प्रसार करने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय निकले थे. इंदौर के पंचशील नगर में उन्होंने पोस्टर भी लगाए और प्रचार भी किया. इसी दौरान कुछ पत्रकारों ने लगे हाथ कैलाश विजयवर्गीय से सवाल कर लिया कि पार्टी ने सभी जगहों के टिकट घोषित कर दिए हैं लेकिन इंदौर जैसी जगह को छोड़ दिया है. इस पर उन्होंने कहा ''इंदौर का फैसला दिल्ली वाले करेंगे. यानि अब गेंद सीधे सीधे मोदी-शाह और नड्डा के पाले में है.''

दरअसल इंदौर की सीट को लेकर कुछ प्रयोग बीजेपी कर सकती है. यहां कोई नया चेहरा भी पार्टी मैदान में उतार सकती है और उसे मौका दे सकती है. कुछ बीजेपी नेताओं ने अपने अपने खास वरिष्ठों तक तो बात पहुंचा भी दी है और कुछ तो मानकर चल रहे हैं कि उनका ही टिकट फाइनल हो गया है. हालांकि ये बात और है कि अभी कोई अपनी बंद मुठ्ठी खोलने को राजी नही है.

किसके पसंद का होगा नेता
दरअसल इंदौर के लिए ऐसे चेहरे की तलाश है जो संघ, कैलाश विजयवर्गीय और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पसंद का हो और जिस पर सब राजी हो जाएं. ऐसे में महिला उम्मीदवारों में बात करें तो पूर्व महापौर और मौजूदा विधायक मालिनी गौड़, डॉ. दिव्या गुप्ता, डॉ. आयुषी देशमुख या कविता पाटीदार में से कोई एक विकल्प है. वही पुरूष उम्मीदवारों में मौजूदा सांसद शंकर लालवानी, राज्य युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे या आईडीए के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का नाम भी चर्चाओं में है.

ये भी पढ़ें: MP News: मंहगे इलाज से राहत, इंदौर को जल्द मिलेगी एक और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget