एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: टीचर की डांट से नाराज छात्र ने प्रिंसिपल को मारी गोली, मौके पर मौत 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक टीचर की डांट से नाराज छात्र ने अपने प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी उसी स्कूल में पढ़ता था.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार दोपहर को डांटने पर 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी. ओरछा रोड थाने के निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे हुई. घटना के बाद 17 वर्षीय आरोपी छात्र प्रधानाचार्य की स्कूटी पर सवार होकर भाग गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे उत्तर प्रदेश की सीमा के पास से पकड़ा गया. पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि किशोर ने कथित तौर पर धमोरा शासकीय हाई स्कूल के शौचालय के पास देसी पिस्तौल से प्रधानाचार्य एस. के. सक्सेना (55) के सिर में गोली मार दी. उन्होंने बताया कि पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई.

स्कूल नहीं आने पर आरोपी छात्र को पड़ी थी डांट 

जैन ने कहा कि शुक्रवार को आरोपी स्कूल नहीं आया था और सक्सेना ने उसे स्कूल के गेट पर देखा था. जैन ने कहा कि प्रधानाचार्य ने उसे डांटा, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया. एसपी ने बताया, 'आरोपी स्कूल की वर्दी में नहीं था. वह परिसर के अंदर नहीं गया था. जिस शौचालय के पास उसने सक्सेना को गोली मारी, वह मुख्य द्वार के निकट है. आरोपी ने शायद प्रधानाचार्य का पीछा करते हुए शौचालय तक जाकर उसे गोली मारी होगी. उसने पिस्तौल अपनी पैंट में छिपा रखी थी.'

एसपी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया है कि अकेले वारदात को अंजाम दिया और उसका सहपाठी उसे गोली मारने से रोकने आया था. अभी तक मामले में सिर्फ एक आरोपी के होने का पता चला है. उन्होंने कहा कि एक साथी के बारे में पिछली जानकारी सीसीटीवी फुटेज पर आधारित थी.

मामले में आरोपी छात्र गिरफ्तार

जैन ने स्पष्ट किया, 'वह छात्र (आरोपी के साथ देखा गया) संभवतः प्रधानाचार्य को बचाने गया था. इसलिए वह सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया. अब चीजें साफ हो गई हैं. केवल एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है और उसे गिरफ्तार किया गया है.'

एसपी ने बताया कि दूसरा लड़का अकेले घर गया और फिर डर के कारण पास के जंगल में भाग गया, फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है. जैन ने बताया कि अब तक की जांच के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. एसपी ने बताया कि वह पढ़ाई में अच्छा नहीं था. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने एक व्यक्ति का नाम पिस्तौल के आपूर्तिकर्ता के रूप में लिया है और इस पहलू की जांच जारी है.

इससे पहले, क्षेत्र के सिटी एसपी अमन मिश्रा ने बताया कि केवल एक बार गोली चलाई गई. मिश्रा ने कहा, 'शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी डांटने से नाराज था.' प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आर पी प्रजापति ने बताया कि सक्सेना पांच साल से स्कूल में प्रधानाचार्य थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget