एक्सप्लोरर

MP में देवउठनी एकादशी पर छुट्टी का ऐलान, इंदौर समेत इन जिलों में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Public Holiday: मध्य प्रदेश के कई जिलों में 12 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है. देवउठनी ग्यारस को देखते हुए कलेक्टर की तरफ से आदेश जारी हुए हैं.

Indore News: हिंदू धर्म में देवउठनी ग्यारस (Devuthni Gyaras 2024) का विशेष महत्व है. इस बार देवउठनी ग्यारस का पर्व कल (12) नवंबर को मनाया जायेगा. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार को सरकारी छुट्टी रहेगी.

कलेक्टर आशीष सिंह ने आज (11 नवंबर) आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक सभी शासकीय कार्यालय कल बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि संपूर्ण जिले में देवउठनी ग्यारस की छुट्टी रहेगी. बैंक एवं कोषालय को बंद से मुक्त रखा गया है.

देवउठनी ग्यारस की छुट्टी बैंक, कोषालय पर लागू नहीं होगी. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि देवउठनी ग्यारस पर 12 नवंबर को संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया है. देवउठनी ग्यारस के ठीक 1 दिन पहले कलेक्टर की ओर से आदेश जारी किया गया है.

देवउठनी ग्यारस पर इंदौर में रहेगी सरकारी छुट्टी

आदेश क्रमांक 1445/ 2024 को जारी करते हुए कहा गया है कि यह संशोधित आदेश है. इस आदेश की सूचना सरकार को भी भेजी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग को अवकाश के बारे में सूचित किया गया है. सरकार की ओर से गोवर्धन पूजा को लेकर अवकाश का आदेश जारी किया गया था. मध्य प्रदेश के कई जिलों में अवकाश को निरस्त कर दिया गया था. इसी के बदले देवउठनी ग्यारस पर अवकाश घोषित किया जा रहा है. 

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी अवकाश का ऐलान

देवउठनी ग्यारस पर इंदौर के अलावा रतलाम, उमरिया और सागर जिले में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है. स्थानीय अवकाश को लेकर सभी जगह एक जैसे आदेश जारी किए गए हैं. रतलाम में भी 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश को निरस्त कर दिया गया था. इसी प्रकार का आदेश सागर कलेक्टर की ओर से भी जारी किया गया है. कहा जा रहा है कि जहां पर गोवर्धन पूजा को लेकर स्थानीय अवकाश घोषित नहीं हुआ था वहां शाम तक अवकाश के आदेश जारी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

MP: 'कांग्रेस से आए लोगों को मैं स्वीकार नहीं करूंगा', BJP विधायक भूपेंद्र सिंह ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

Embed widget