एक्सप्लोरर

Zoom Layoff: 1300 एंप्लाई को बाहर करने के बाद एक और बड़ा फैसला, CEO ने प्रेसिडेंट ग्रेग टॉम्ब को किया बर्खास्त

President Greg Tomb: Zoom कंपनी के प्रेसिडेंट ग्रेग टॉम्ब को बिना किसी कारण अचानक नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. जानिए कंपनी में आखिर चल क्या रहा है.

Zoom President Greg Tomb Fired: वीडियो कम्युनिकेशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी जूम (Zoom) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. Zoom के सीईओ एरिक युआन (CEO Eric Yuan) ने पिछले महीने कंपनी से 1300 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने का ऐलान किया था. लेकिन इस बार कंपनी ने अपने प्रेसिडेंट ग्रेग टॉम्ब (Zoom President Greg Tomb) को ही अचानक नौकरी से हटा दिया है. इस बात का खुलासा कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग में हुआ है. 

बिना किसी कारण के बर्खास्त 

लाइवमिंट की खबर के अनुसार, Zoom ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में अपने प्रेसिडेंट ग्रेग टॉम्ब को 'बिना किसी कारण' के बर्खास्त करने की घोषणा कर दी है. ग्रेग टॉम्ब को जून 2022 में ही इस पद के लिए चुना गया था. यानी उनके कार्यकाल को अभी 1 साल पूरा होने में समय बाकी था. ऐसे में कंपनी के अचानक लिए इस फैसले से हर कोई हैरान है.

जानिए कंपनी ने क्या कहा 

Zoom के एक प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी ने टॉम्ब की जगह पर कोई नया प्रेसिडेंट हायर नहीं किया है. हालांकि कंपनी ने टॉम्ब को निकाले जाने के पीछे के कारण नहीं बताए हैं. टॉम्ब अगस्त 2019 में कंपनी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में Zoom में शामिल हुए थे. 8 महीने पहले ही टॉम्ब को प्रेसिडेंट के पद पर प्रमोट कर दिया गया था. Zoom ज्वाइन करने से पहले टॉम्ब मई 2021 से Google में सेल्स के Vice-President, गूगल वर्कस्पेस, सिक्योरिटी और जियो एंटरप्राइज़ के Vice-President के रूप में काम कर रहे थे.

1300 कर्मचारियों को निकाला 

इससे पहले, Zoom के CEO एरिक युआन ने पिछले महीने फरवरी में अपने 15 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने जा रही है. इसके तहत कंपनी के लगभग 1300 कर्मचारी प्रभावित हो गए है. इसके अलावा, युआन ने यह भी घोषणा की है कि वे आने वाले वित्तीय वर्ष में अपने वेतन में 98 फीसदी की कमी करेंगे और इस बार अपने वार्षिक कॉर्पोरेट बोनस को भी नहीं लें रहे है.

दुनियाभर में मंदी की आहट 

पूरी दुनिया में इस समय मंदी ने दस्तक दे दी है. जिस कारण कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी (Layoffs 2023) से निकाल रही हैं. अब इस लिस्ट में जूम का नाम शामिल हो गया है. इससे पहले दुनियाभर के कई टेक स्टार्टअप में छंटनी का दौर चल रहा है. हालांकि जूम ने इस छंटनी की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी थी. 

कई टेक कंपनी में हुई छंटनी

पिछले कुछ महीनों में कई टेक कंपनियों ने मंदी से निपटने के लिए अपने कर्मचारियों की छंटनी करना शुरू कर दिया है. इससे पहले डेल (Dell) अपने 6,650 कर्मचारियों की छंटनी कर चुका है. गूगल कंपनी ने जनवरी 2023 से अब तक कुल 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है. जबकि ट्विटर, फेसबुक के पेरेंट कंपनी मेटा, माइक्रोसॉफ्ट ने भी बड़ी संख्या में छंटनी कर दी है. 

ये भी पढ़ें

EPFO Interest Rate: प्राइवेट नौकरी वालों को लगेगा झटका, पीएफ पर ब्याज होगा और कम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget