एक्सप्लोरर

Zoom Airlines: राम मंदिर ने इस बंद पड़ी एयरलाइन में भी फूंकी जान, आज से दिल्ली-अयोध्या के बीच भरेगी पहली उड़ान

Ayodhya Flights: अयोध्या धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है. नए-नए शहरों से अयोध्या के लिए उड़ानें शुरू हो रही हैं. इसलिए जूम एयरलाइंस से भी नई शुरुआत की जा रही है.

Ayodhya Flights: अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से हो चुका है. अयोध्या के राम मंदिर से अरबों रुपये का व्यापार अपने साथ आता देखा जा रहा है. विमानन सेक्टर आए दिन देश के कई शहरों से अयोध्या के लिए नई-नई उड़ान शुरू कर रहा है. अब अयोध्या ने एक बंद पड़ी एयरलाइन में जान फूंक दी है. कंपनी 31 जनवरी यानी आज से अपनी पहली उड़ान दिल्ली से अयोध्या के बीच शुरू करने जा रही है. हम घरेलू सेवाएं देने वाली जूम एयरलाइंस की बात कर रहे हैं.   

31 जनवरी, 2024 को दिल्ली से अयोध्या के बीच पहली उड़ान

जूम एयरलाइंस (Zooom Airlines) 31 जनवरी, 2024 को दिल्ली से अयोध्या के बीच उड़ान भरकर अपनी वापसी करने वाली है. कंपनी की दूसरी यात्रा की पहली यात्री उड़ान के लिए बॉम्बार्डियर CRJ200ER विमान का उपयोग किया जाएगा. अयोध्या ने भारत में धार्मिक पर्यटन की नई लहर शुरू की है.

जेक्सस एयर के नाम से 2013 में शुरू हुई थी जूम 

जूम एयरलाइंस की स्थापना अप्रैल, 2013 में जेक्सस एयर (Zexus Air) के नाम से हुई थी. फरवरी, 2017 में इसका परिचालन शुरू हुआ. हालांकि, एयरलाइन पर्याप्त हवाई यात्रियों को आकर्षित करने में असमर्थ रही. इसके बाद डीजीसीए (DGCA) ने सुरक्षा चिंताओं के चलते जुलाई, 2018 में अपने एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट को एक साल से अधिक समय के लिए निलंबित कर दिया था.

सीईओ अतुल गंभीर ने रीलॉन्च का किया ऐलान

जूम एयरलाइंस के सीईओ अतुल गंभीर ने इस मौके पर कहा कि कंपनी देश के कोने-कोने को जोड़ना चाहती है. हमें वापस मार्केट में आने से बहुत खुशी हुई है. हम अयोध्या और दिल्ली को जोड़ने वाली सेवाओं के साथ जूम एयरलाइंस के रीलॉन्च का ऐलान करते हैं. एयरलाइंस भारत में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए समर्पित है. नई उड़ान सेवाओं के जरिए हम लोगों, संस्कृतियों और क्षेत्रों को इस आध्यात्मिक केंद्र से जोड़ना चाहते हैं.  

सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी जूम 

उन्होंने कहा कि भारत में घरेलू सेक्टर में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ रही है. इसका श्रेय कम लागत वाली एयरलाइन, बुकिंग प्रणाली, ग्राहक अनुभव और लचीले एयरलाइन शेड्यूल को जाता है. हम यात्रियों को शानदार अनुभव देने का पूरा प्रयास करेंगे. हम सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना चाहते हैं. इसके लिए छोटे शहरों के लिए ज्यादा से ज्यादा उड़ान शुरू करने पर विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने मारुती को छोड़ा पीछे, बनी सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget