एक्सप्लोरर

Zomato: ब्लिंकिट में 300 करोड़ का निवेश करेगी जोमाटो, क्विक कॉमर्स में जबरदस्त उछाल

Blinkit: क्विक कॉमर्स सेक्टर में ब्लिंकिट को स्विगी इंस्टामार्ट और जेप्टो से तगड़ा कम्पटीशन झेलना पड़ रहा है. हाल ही में कंपनी ने अपने डार्क स्टोर्स भी बढ़ाए हैं.

Blinkit: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो (Zomato) ने ब्लिंकिट (Blinkit) में 300 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला लिया है. ब्लिंकिट को जोमाटो ने अगस्त, 2022 में खरीदा था. इस नए इनवेस्टमेंट के साथ ही ब्लिंकिट में जोमाटो का निवेश 2300 करोड़ रुपये हो जाएगा. क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसे सपोर्ट करने के लिए जोमाटो ने अपना निवेश बढ़ाने का फैसला लिया है. 

जोमाटो ने 4477 करोड़ रुपये में खरीदी थी ब्लिंकिट

जोमाटो ने मंगलवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जोमाटो ने लगभग 4477 करोड़ रुपये के निवेश से ब्लिंकिट को खरीदा था. ब्लिंकिट को पहले ग्रोफर्स (Grofers) के नाम से जाना जाता था. इसके बाद भी जोमाटो लगातार ब्लिंकिट का कारोबार बढ़ाने के लिए निवेश करती रही है. अभी तक लगभग 2000 करोड़ रुपये जोमाटो ने ब्लिंकिट को दिए हैं. अब 300 करोड़ रुपये और देने का फैसला लिया गया है.

जोमाटो एंटरटेनमेंट में भी करेगी 100 करोड़ रुपये का निवेश  

रिपोर्ट के अनुसार, जोमाटो अपनी सब्सिडियरी जोमाटो एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Zomato Entertainment) में भी लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. जोमाटो एंटरटेनमेंट लाइव इवेंट और टिकटिंग बिजनेस में काम करती है. 

स्विगी इंस्टामार्ट और जेप्टो दे रहे ब्लिंकिट को कड़ी टक्कर 

क्विक कॉमर्स (Quick Commerce) सेक्टर में उछाल के साथ ही प्रतिस्पर्धा भी तेजी से बढ़ रही है. ब्लिंकिट को स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) और जेप्टो (Zepto) से तगड़ा कम्पटीशन झेलना पड़ रहा है. जेप्टो को नेक्सस वेंचर पार्टनर्स से समर्थन हासिल है. स्विगी फूड डिलिवरी और डाइन आउट सेगमेंट में भी जोमाटो की मुख्य कम्पटीटर है. स्विगी ने हाल ही में 10,414 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास पेपर्स जमा किए थे. उधर, जेप्टो भी 30 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा क्विक कॉमर्स सेगमेंट में जल्द ही फ्लिपकार्ट (Flipkart) की एंट्री भी होने वाली है. 

लगातार बढ़ रहे ब्लिंकिट के डार्क स्टोर्स 

हाल ही में जोमाटो ने कहा था कि वह ब्लिंकिट के डार्क स्टोर्स बढ़ा रही है. मार्च, 2024 तक ब्लिंकिट के डार्क स्टोर्स 562 से बढ़कर 1000 हो चुके हैं. इसके अलावा ब्लिंकिट पर प्रोडक्ट कैटेगरी भी बढ़ाई जा रही है. इस प्लेटफॉर्म पर अब वो सामान भी मिलेंगे, जो अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मिलते हैं. ब्लिंकिट का कारोबार जोमाटो के फूड डिलिवरी बिजनेस से भी बड़ा हो चुका है. 

ये भी पढ़ें 

कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस राज्य में DA का तोहफा, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget