एक्सप्लोरर

Zomato की 20 लाख वाली वैकेंसी पर आया अपडेट, दीपिंदर गोयल ने पोस्‍ट कर दी जानकारी

दीपिंदर गोयल ने बताया कि चुने गए 30 लोगों में से 18 पहले से ही Zomato या ग्रुप की अन्य कंपनियों में बड़ी भूमिकाओं में कार्यरत थे और उन्हें उनके योगदान के आधार पर अच्छा वेतन दिया जा रहा है.

Zomato के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने बुधवार को यह जानकारी दी कि कंपनी को ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ पद के लिए 18,000 से ज्यादा आवेदन मिले हैं. इनमें से 30 कैंडिडेट्स को अलग-अलग पदों के लिए ऑफर दिया गया है. उन्होंने साफ किया कि "हमारे साथ काम करने के लिए किसी ने कोई पैसा नहीं दिया है."

क्या था 20 लाख रुपये वाली वैकेंसी का मामला?

नवंबर 2024 में, Zomato ने ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ पद के लिए एक अनोखी शर्त रखी थी, जिसमें उम्मीदवारों को पहले साल 20 लाख रुपये ‘फीडिंग इंडिया’ नामक नॉन-प्रॉफिट संस्था को दान देने के लिए कहा गया था. इसके साथ ही, Zomato ने कैंडिडेट की पसंद के किसी अन्य संगठन को 50 लाख रुपये का दान देने की भी पेशकश की थी.

दीपिंदर गोयल ने इस भूमिका को एक बेहतरीन सीखने का अवसर बताया था, जिसमें उम्मीदवार को "टॉप मैनेजमेंट स्कूल की दो साल की डिग्री की तुलना में 10 गुना ज्यादा सीखने का मौका" मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा था कि इस पद पर काम करने वाले लोग सीधे उनके साथ और कस्टमर टेक्नोलॉजी के सबसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करेंगे.

इसे लेकर काफी विवाद हुआ था. कई लोगों ने इस भर्ती प्रक्रिया की आलोचना की थी और इसे "शोषणकारी" करार दिया था. उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी इस मॉडल की निंदा की थी. हालांकि, अब गोयल ने साफ किया है कि Zomato के साथ काम करने के लिए किसी उम्मीदवार से कोई पैसा नहीं लिया गया और कंपनी सही टैलेंट की तलाश में है.

2 चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त

दीपिंदर गोयल ने बताया कि चुने गए 30 लोगों में से 18 पहले से ही Zomato या ग्रुप की अन्य कंपनियों (जैसे Blinkit) में बड़ी भूमिकाओं में कार्यरत थे और उन्हें उनके योगदान के आधार पर अच्छा वेतन दिया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि 18 में से 4 लोग उनके साथ सीधे काम कर रहे हैं, जिनमें से 2 ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ पद पर नियुक्त किए गए हैं.

अभी जारी रहेगा भर्ती अभियान

दीपिंदर गोयल ने कहा कि "हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है." 18,000 से ज्यादा आवेदनों में से अभी भी बेहतरीन और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को चुना जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक बार का रिक्रूटमेंट नहीं है, बल्कि लंबे समय के लिए सही और काबिल लोगों में निवेश करने की प्रक्रिया है.

ये भी पढ़ें: Gold Price All-Time High: सोने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, अब 10 ग्राम खरीदने के लिए खाली करनी पड़ेगी तिजोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget