एक्सप्लोरर

Zomato Exits: जोमैटो ने देश के 225 शहरों से समेटा अपना कारोबार, कंपनी का घाटा 5 गुना बढ़ा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Zomato Exits : जोमैटो ने अपनी तिमाही रिपोर्ट को आधार बनाकर कुछ फैसले किए हैं. इसके बारे में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को पत्र लिखकर जानकारी दी है. जानिए पूरी डिटेल.

Zomato Exits Smaller Cities: देश में ऑनलाइन फूड डिलिवरी (Online Food Delivery) का काम करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. Zomato ने पिछले महीने लगभग 225 छोटे शहरों से अपने हाथ खींच लिए हैं. यानि अब इन शहरों में जोमैटो ने अपना कारोबार बंद कर दिया है. इस बात का खुलासा कंपनी की दिसंबर-तिमाही की आय आधारित रिपोर्ट में हुआ है. जानिए इससे जुड़ा नया अपडेट क्या है.

कंपनी ने शेयरधारकों को लिखा पत्र 

Zomato के चीफ फाइनेंसियल अधिकारी, अक्षत गोयल (Akshant Goyal) ने कंपनी के शेयरधारकों को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा कि, जनवरी के महीने में, हम लगभग 225 छोटे शहरों से बाहर निकल गए हैं, कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY23) से जुड़ी रिपोर्ट जारी कर दी है. इसमें सकल ऑर्डर मूल्य (GOV) का 0.3 फीसदी का योगदान रहा है. गोयल ने शेयरधारकों से कहा कि, यह एक चुनौतीपूर्ण वातावरण बना हुआ है, लेकिन हम हाल के हफ्तों में मांग में सुधार देख रहे हैं, जो हमें विश्वास दिलाता है कि सबसे बुरा समय निकल गया है.

1,000 से अधिक शहरों में था कारोबार 

जोमैटो की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 2021-22 में कंपनी ने फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी का बिजनेस देश के 1,000 से अधिक शहरों में चल रहा था. जिसे अब सीमित कर दिया गया है. गोयल ने कहा कि, पिछली कुछ तिमाहियों में इन (225) शहरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं होने के कारण हमें ऐसा करना पड़ा है. इन शहरों से अपने हाथ खींच लिए हैं. इन शहरों से हटने से कंपनी की लागत पर कोई प्रभाव पड़ेगा या नहीं. इस बारे में गोयल ने कहा कि, बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. 

5 गुना बढ़ा कंपनी का घाटा 

गुरुग्राम स्थित जोमैटो कंपनी का कहना है कि, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका राजस्व 75 फीसदी बढ़कर 1,948 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वही कंपनी का नुकसान 5 गुना बढ़कर 346 करोड़ रुपये हो गया है. साल-दर-साल आधार पर, 31 दिसंबर को समाप्त 3 महीने की अवधि के लिए कंपनी के राजस्व में 30 फीसदी की वृद्धि देखी गई है. इससे पहले Zomato ने सितंबर तिमाही में 1,581 करोड़ रुपये और दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में 1,200 करोड़ रुपये की तुलना में 1,565 करोड़ रुपये पर समायोजित राजस्व कमाया है.

जोमैटो के शेयर में आई गिरावट 

जोमैटो के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.47 प्रतिशत गिरकर 53.60 रुपये पर आ गया. एनएसई पर यह 1.38 प्रतिशत गिरकर 53.65 रुपये पर पहुंच गया है. इस बीच, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.15 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,688.07 पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें- Bank Loan: इस बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी, कल से लोन लेना होगा सस्ता, जानिए पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget