एक्सप्लोरर

Zomato: जोमाटो की कस्टमर्स से भावुक अपील, दोपहर में न करें ऑर्डर 

Deepinder Goyal: जोमाटो ने यह अपील हीटवेव से अपने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा के लिए की है. इस साल भीषण गर्मी के चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Deepinder Goyal: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो ने कस्टमर्स से भावुक अपील करते हुए कहा है कि वह दोपहर में ऑर्डर न करें. कंपनी ने यह अपील देश में पड़ रही भारी गर्मी और हीटवेव के प्रकोप से अपने डिलीवरी पार्टनर के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए की है. जोमाटो ने शनिवार को कहा कि अगर बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में फूड ऑर्डर न करें. देश में इस समय गर्मी का प्रचंड प्रकोप जारी है. कई लोगों की गर्मी की वजह से जान चली गई है और कई अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो तापमान ने 50 डिग्री का आंकड़ा तक पार कर लिया था. 

डिलीवरी पार्टनर को करना पड़ता है प्रचंड गर्मी का सामना

जोमाटो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्लीज आप लोग दोपहर में ऑर्डर न करें. दोपहर में ऑर्डर आने पर डिलीवरी पार्टनर को प्रचंड गर्मी का सामना करते हुए ऑर्डर डिलिवर करने जाना पड़ता है. इस साल गर्मी ने कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके चलते लोगों को हीटस्ट्रोक का सामना करना पड़ रहा है. बिहार, राजस्थान, यूपी, झारखंड और दिल्ली में हीटस्ट्रोक के चलते कई लोग जान गंवा चुके हैं. 

पीएम मोदी ने हीटवेव और मानसून की तैयारियों पर ली बैठक 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हीटवेव की गंभीर स्थिति और आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर रिव्यू मीटिंग भी की थी. पीएम को जानकारी दी गई कि मौसम विभाग ने राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई इलाकों अभी हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है. पीएम मोदी ने गर्मी के चलते हो रही अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए पर्याप्त तैयारी करने के आदेश दिए.

दीपिंदर गोयल ने लॉन्च की थी मौसम की जानकारी देने वाली सर्विस

हाल ही में जोमाटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने मौसम की जानकारी देने वाली सर्विस लॉन्च की थी. उन्होंने कहा था कि इससे हमें स्थानीय मौसम की जानकारी मिलती रहेगी. उन्होंने इस सेवा को जोमाटो को लिए बेहद जरूरी बताया था. दीपिंदर गोयल ने कहा था कि हमारे डिलीवरी पार्टनर्स को हर मौसम में काम करना पड़ता है. उनके लिए यह सेवा बहुत सुविधाजनक रहेगी. इससे उन्हें तापमान, उमस, हवा की रफ्तार और बारिश की जानकारी मिलती रहेगी. इस सेवा को weatherunion.com नाम दिया गया है. फिलहाल यह सेवा 45 शहरों में उपलब्ध कराई गई है.

ये भी पढ़ें 

Stock Market: चुनाव नतीजों वाले दिन स्टॉक मार्केट का क्या रहता है हाल, जानिए पुराना इतिहास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget