एक्सप्लोरर

Toxic Work Culture: जहरीले वर्क कल्चर वाली कंपनियां मार्केट में नहीं टिक पाएंगी, जोहो सीईओ ने बताया कड़वा सच 

Sridhar Vembu: श्रीधर वेम्बू ने कहा कि मैं 28 सालों से काम कर रहा हूं और अभी इतने ही साल करना चाहता हूं. मगर, इसके लिए मैं अपने शरीर से खिलवाड़ नहीं कर सकता. मैं नहीं चाहता कि कोई भी कर्मचारी ऐसा करे.

Sridhar Vembu: भारतीय कंपनियां इन दिनों अपने वर्क कल्चर को लेकर बदनामी झेल रही हैं. अर्न्स्ट एंड यंग इंडिया (EY India) की 26 वर्षीय सीए एना सेबेस्टियन पेराइल (Anna Sebastin Perayil) की ज्यादा काम के दबाव के चलते हुई मौत के बाद से भारतीय कंपनियों के ऊपर कर्मचारियों के साथ गलत बर्ताव के आरोप लग रहे हैं. हाल ही में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के एक कर्मचारी की आत्महत्या के बाद इन आरोपों ने और जोर पकड़ लिया है. अब भारतीय कारोबारी जगत में सम्मान की नजर से देखे जाने वाले जोहो (Zoho) सीईओ श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) ने कहा है कि कर्मचारियों को एक बड़े से प्रेशर कूकर में डालकर काम करवाने वाली कंपनियां लंबी रेस का घोड़ा साबित नहीं होंगी. 

मैं नहीं चाहता कि मेरा कोई भी कर्मचारी दबाव में काम करे 

श्रीधर वेम्बू ने कहा कि ऑफिस का अंदर का माहौल कई चीजों से खराब होता है. इसके लिए सिर्फ काम के घंटे जिम्मेदार नहीं हैं. लोग काम के सिलसिले में अपने परिवारों से दूर आते हैं. उन्हें ऑफिस तक पहुंचने में घंटों बर्बाद करने पड़ते हैं. वो अकेले पड़ जाते हैं. ऐसी परिस्थितियों में दुर्भाग्य से कुछ टूट जाते हैं. हमें अगर अपनी कंपनी का भविष्य सुनिश्चित करना है तो काम करने का अच्छा माहौल बनाना पड़ेगा. श्रीधर वेम्बू ने कहा कि मैं करीब 28 सालों से काम कर रहा हूं और अभी इतने ही साल करना चाहता हूं. मगर, इसके लिए मैं अपने शरीर से खिलवाड़ नहीं कर सकता. मैं नहीं चाहता कि मेरा कोई भी कर्मचारी ऐसा करे.

एना सेबेस्टियन की मौत के बाद से छिड़ी हुई है बहस 

काम के दबाव को लेकर यह बहस एना सेबेस्टियन की मौत के बाद से छिड़ी हुई है. उनकी मां अनीता ऑगस्टीन (Anita Augustine) ने ईवाई इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी (Rajiv Memani) को ईमेल लिखकर ज्यादा काम को बढ़ावा देने को बंद करने की अपील की थी. इस मामले में ईवाई इंडिया और राजीव मेमानी ने माफी भी मांगी है. साथ ही भरोसा दिलाया था कि वह कर्मचारियों को हित में काम करते रहेंगे. इस मामले में केंद्र सरकार ने जांच भी शुरू कर दी है. 

बजाज फाइनेंस के कर्मचारी ने की आत्महत्या 

इसी दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी में बजाज फाइनेंस के लिए काम करने वाले तरुण सक्सेना (Tarun Saxena) की आत्महत्या की खबर भी आई. ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ज्यादा काम के चलते ऐसा कदम उठाया. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि अगर हम ईएमआई रिकवर नहीं कर पाते हैं तो इसे हमारी सैलरी से काट लिया जाता है. इस पर बजाज फाइनेंस ने दुख जाहिर करते हुए कहा है कि वह परिवार के साथ खड़े हैं. साथ ही ऐसा टॉक्सिक वर्क कल्चर बनाने वाले कर्मचारियों पर एक्शन भी लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Elon Musk: संकट में है X, डूबता जा रहा एलन मस्क का पैसा, मंडरा रहा बड़े फैसले का खतरा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget