एक्सप्लोरर

US Fed: सस्ते कर्ज के लिए लंबा हुआ इंतजार! अभी और समय ले सकता है रिजर्व बैंक

Interest Rate Cut: अमेरिकी सेंट्रल बैंक की बहुप्रतीक्षित नीतिगत बैठक के बाद नतीजों का ऐलान कर दिया गया है. उससे लग रहा है कि ब्याज दरों में अभी भारत में भी कटौती नहीं की जाएगी...

सस्ते ब्याज दरों के दौर का इंतजार कर रहे लोगों को अभी निराश होना पड़ सकता है. होम लोन से लेकर कार लोन और पर्सनल लोन तक ब्याज दरों में कटौती में अभी देरी होने के अनुमान हैं. अमेरिकी सेंट्रल बैंक के हालिया फैसले से इंतजार के लंबा होने की आशंका बढ़ गई है.

फेडरल चेयरमैन ने किया ये ऐलान

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की हालिया नीतिगत बैठक के बाद चेयरमैन जोरोम पॉवेल ने मंगलवार को ताजी रणनीति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व ने अभी ब्याज दरों को कम करने के लिए वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाते रहने का फैसला लिया है. इसका मतलब हुआ कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को कम करने का फैसला लेने से पहले महंगाई के आंकड़ों के कम होने का और इंतजार करने वाला है.

अनुमान से ज्यादा लगेगा समय

इससे पहले ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि साल के मध्य तक फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों में पहली कटौती की जा सकती है. हालांकि बाद में कई जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ने और महंगाई में फिर से तेजी का दौर लौटने से ब्याज दरों के कम होने की उम्मीद समाप्त हो गई. फेड चेयरमैन पॉवेल ने भी कहा कि अब ब्याज दरों को कम करने लायक विश्वास पैदा करने के लिए पहले के अनुमानों से ज्यादा समय लगने वाला है.

फेड रिजर्व के फैसलों का असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों में कटौती के फैसले को टालने का असर रिजर्व बैंक की पॉलिसी पर भी पड़ने की संभावना है. दुनिया के ज्यादातर सेंट्रल बैंक यूएस फेड की तर्ज पर अपनी नीतिगत दरों का फैसला करते हैं. कोविड के बाद जब ब्याज दरें रिकॉर्ड निचले स्तर पर चली गई थीं और उसके बाद मई 2022 में जब ब्याज दरों को बढ़ाने की शुरुआत की गई थी, उस समय भी रिजर्व बैंक ने फेडरल रिजर्व का अनुकरण किया था. अप्रैल 2022 की एमपीसी में महंगाई को नियंत्रित बताने के बाद रिजर्व बैंक ने मई 2022 में आपात बैठक कर ब्याज दरों को बढ़ाने की शुरुआत की थी, क्योंकि उस समय फेडरल रिजर्व ने नीति को बदलने का ऐलान कर दिया था.

4 फीसदी से ज्यादा है खुदरा महंगाई

घरेलू स्तर पर स्थितियों को देखें तो वे वैसे भी फिलहाल ब्याज दरों को कम करने के अनुकूल नहीं हुई हैं. एक दिन पहले जारी आंकड़ों में थोक महंगाई 13 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं. उससे पहले खुदरा महंगाई के आंकड़े में कुछ कमी आई थी लेकिन इसकी दर अभी भी रिजर्व बैंक के 4 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर है. रिजर्व बैंक खुदरा महंगाई की दर देखकर ब्याज दरों पर फैसला लेता है.

ये भी पढ़ें: 2 साल में 13 सौ पर्सेंट उछला ये पावर स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget