एक्सप्लोरर

RBI में पुराने नोट बदलवाने की सुविधा खत्म

नई दिल्लीः अगर आप सोच रहे रहे थे कि आरबीआई जाकर आप अपने पुराने नोट बदलवा लेंगे तो आपको बड़ा झटका देने वाली खबर आ गई है. भारतीय रिजर्व बैंक में पुराने नोट बदलवाने की सुविधा खत्म कर दी गई है. देश की आम जनता अब से आरबीआई में नोट नहीं बदल पाएगी. सिर्फ एनआरआई या देश से कुछ समय बाहर रहे लोग कुछ शर्तों के साथ आरबीआई में पुराने नोट जमा कर पाएंगे.

8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद पहले सरकार ने 4500 रुपये के पुराने नोटों को बैंकों में बदलवाने की सुविधा दी थी जिसे बाद में खत्म कर दिया गया था. कई लोग नोट बदलवाने के गोरखधंधे में लग गए थे जिसके चलते सरकार ने नोटों के बदलवाने पर रोक लगा दी थी. बैंकों में सिर्फ पुराने नोट जमा किए जा रहे थे जिसकी आखिरी तारीख 30 दिसंबर थी. नोटबंदी के 52 दिनों के बाद 30 दिसंबर तक बैंकों के पास भारी संख्या में पुराने नोट जमा हो चुके हैं. इसके बाद भी अगर किसी के पास 500-1000 के पुराने नोट हैं तो वो आरबीआई में 31 मार्च तक जाकर नोट जमा करा सकता है लेकिन उसे कारण बताना होगा कि पहले नोट क्यों नहीं जमा कराए.

पहले आरबीआई ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा था कि भारतीय नागरिक जो 9 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक विदेश में थे, वे नोट बदलने की सुविधा का लाभ 31 मार्च 2017 तक उठा सकते हैं और एनआरआई जो इस अवधि के दौरान विदेश में थे, वे चलन से बाहर हुए अपने नोट 30 जून 2017 तक बदल सकते हैं. हालांकि अप्रवासी भारतीय को फेमा कानून के तहत ही पुराने नोट बदलने की छूट होगी. एनआरआई को इसके लिए पहचान पत्र के साथ ही इसका सबूत भी देना होगा कि वे ऊपर बताई गई अवधि के दौरान विदेश में थे और उन्होंने नोट बदलने की सुविधा का इस्तेमाल इससे पहले नहीं किया है.

आरबीआई ने नोट बदलने की सुविधा सिर्फ मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और नागपुर में आरबीआई बैंक कार्यालयों में ही देने का ऐलान किया है. लेकिन जो भारतीय नागरिक नेपाल, भूटान, पाकिस्तान या बांग्लादेश में रहते हैं उन्हें यह सुविधा नहीं मिलेगी.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget