एक्सप्लोरर

पीएम केयर्स कोष में 10 करोड़ रुपये देगा यस बैंक, कहा- कोविड के खिलाफ जंग में PM का समर्थन करते हैं

पीएम केयर्स कोष में 1 यस बैंक 10 करोड़ रुपये देगा. बैंकी की तरफ से कहा गया है कि कोविड के खिलाफ जंग में PM का समर्थन करते हैं.

मुंबई:  निजी क्षेत्र के यस बैंक ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के प्रयासों में मदद के लिये पीएम केयर्स कोष में 10 करोड़ रुपये का योगदान देगा. बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘यस बैंक कोविड-19 के कारण आयी चुनौतियों को दूर करने के लिये प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करता है। इसके मद्देजनर पीएम केयर्स कोष में 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाएगा.’’

पुणे की आईटी कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने भी कोष में 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर आइनॉक्स ने भी कहा कि वह पीएम केयर्स कोष में पांच करोड़ रुपये देगी. बता दें कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट होकर मदद के लिए आगे आ रहा है. हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से प्रेरित होकर कोटा की 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी जीवन भर के जमा पूंजी कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए दान कर दी. बुजुर्ग महिला लीलावती जैन ने कुल 1 लाख 6 हज़ार 101 रुपए पीएम केअर्स फंड में दान किए हैं. कोरोना से जंग के बीच बढ़ रहे मदद के हाथों के बीच जीवन के 100 बसंत पार कर चुकी कोटा की बुजुर्ग लीलावती जैन मिसाल बनकर उभरी हैं.

अपने पूरे परिवार को बुलाकर लीलावती ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिये बने पीएम केअर्स फंड में सहयोग राशि देने को कहा और इसकी शुरुआत खुद अपने से करते हुए अपनी जीवनभर की कमाई दान दे दी. लीलावती ये भी चाहती थीं कि वो खुद अपने हाथों से ही इस डोनेशन का चेक प्रशासन को दें. बाद में बुजुर्ग महिला के आग्रह की बात सुनकर खुद एडीएम सिटी आर.डी. मीणा और सूचना जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिओम गुर्जर उनके छावनी स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे ये चेक ससम्मान लिया. इस दौरान कोटा के प्रशासन ने भी लीलावती जैन के जज्बे को सराहा और लोगों से इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget