एक्सप्लोरर

WPI Inflation: महंगाई के मोर्चे पर राहत, अगस्त में थोक महंगाई दर घटकर 12.41 फीसदी पर आई

WPI Inflation: थोक महंगाई दर में तो गिरावट दर्ज की गई है पर खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई से राहत नहीं मिली है. खाद्य महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 9.93 फीसदी पर आ गई है.

WPI Inflation: महंगाई की मार से परेशान जनता के लिए अच्छी खबर थोक महंगाई दर के मोर्चे पर आई है. अगस्त में WPI यानी होलसेल प्राइस इंडेक्स पर आधारित थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है और ये 12.41 फीसदी पर आ गई है. इससे पिछले महीने यानी जुलाई में थोक महंगाई दर 13.93 फीसदी पर रही थी. साथ ही ये आंकड़ा बता रहा है कि थोक महंगाई दर 11 महीने के निचले स्तर पर आ गई है. हालांकि खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर में गिरावट नहीं आई है और ये बढ़ोतरी के ही आंकड़े दिखा रही है. 

खाद्य महंगाई दर बढ़ी
खाद्य महंगाई दर के आंकड़ों की बात करें तो ये अगस्त में 9.93 फीसदी पर आ गई है और जुलाई 2022 में ये खाद्य महंगाई दर 9.41 फीसदी पर रही थी. इसके अलावा मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर में कमी देखी गई है. मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर घटकर 7.51 फीसदी पर आ गई है जबकि जुलाई के महीने में ये 8.16 फीसदी रही थी. फ्यूल एंड पावर की थोक महंगाई दर में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है और ये अगस्त में घटकर 33.67 फीसदी पर आ गई है जो कि जुलाई 2022 में 43.75 फीसदी पर रही थी.

लगातार 17 महीनों से दहाई अंको में थोक महंगाई दर
हालांकि अगस्त में थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है पर ये भी तथ्य ध्यान में रखने योग्य है कि देश में लगातार 17 महीनों से थोक महंगाई दर 10 फीसदी से ज्यादा यानी दहाई अंकों में बनी हुई है. 

प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर
प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर देखें तो इसमें अगस्त में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर 14.93 फीसदी की दर से बढ़ी है जबकि जुलाई में ये 2.69 फीसदी पर आई थी. 

महंगाई दर के बढ़ने से आरबीआई के भी ब्याज दरें बढ़ाने का अनुमान
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का कहना है कि महंगाई दरों को काबू में रखने के लिए वो लगातार दरों में बढ़ोतरी का रुख कायम रख सकता है. इस लिहाज से देखें तो थोक महंगाई दर के आंकड़े भी इसी ओर संकेत कर रहे हैं कि इस बार की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में केंद्रीय बैंक फिर 0.50 फीसदी का इजाफा ब्याज दरों में कर सकता है. 

मुख्य रूप से इन उत्पादों की बढ़ी महंगाई दर
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक थोक महंगाई दर में इस बार मुख्य रूप से मिनरल ऑयल, फूड आर्टिकल्स, क्रूड पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस, बेसिक मेटल्स, केमिकल एंड केमिकल प्रोडक्ट्स, बिजली और खाने-पीने के सामान की महंगाई दर का हिस्सा रहा. ये उत्पाद पिछले महीने के मुकाबले थोक महंगाई दर में ज्यादा हिस्सा दिखा रहे हैं.  

ये भी पढ़ें

गौतम अदाणी समूह की कंपनियों ने निवेशकों को किया मालामाल, 2 साल में दिया 1,000 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न 

US Market में गिरावट से अरबपतियों को झटका, घट गई टॉप अमीरों की संपत्ति पर भारत के अंबानी-अडानी रहे फायदे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में शराब बैन, फिर भी लोग गटक गए 60,000 लीटर दारू, सरकार का खुलासा
गुजरात में शराब बैन, फिर भी लोग गटक गए 60,000 लीटर दारू, सरकार का खुलासा
अब मेहंदी लगाने की भी गई नौकरी, हथेली पर मशीनें बनाएंगी डिजाइन, देखें वीडियो
अब मेहंदी लगाने की भी गई नौकरी, हथेली पर मशीनें बनाएंगी डिजाइन, देखें वीडियो
अंडा, चिकन और दूध क्यों हो रहे महंगे, जेब पर भारी दामों की असली वजह क्या?
अंडा, चिकन और दूध क्यों हो रहे महंगे, जेब पर भारी दामों की असली वजह क्या?
अब आपकी जगह AI करेगा UPI पेमेंट, बिना पिन और OTP के होगा भुगतान
अब आपकी जगह AI करेगा UPI पेमेंट, बिना पिन और OTP के होगा भुगतान

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget