एक्सप्लोरर

भारत की आर्थिक वृद्धि में गिरावट अस्थायी: विश्व बैंक ने जताया भरोसा

विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने कहा कि जीएसटी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर बड़ा सकारात्मक असर होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारोबारी माहौल सुधारने के लिए वास्तव में काम किया है. हमारा मानना है कि इन सभी प्रयासों का अच्छा परिणाम आएगा

वाशिंगटन: जहां भारत में आर्थिक विकास और इकोनॉमी को लेकर केंद्र सरकार को विरोधियों समेत खुद की पार्टी के नेताओं से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक संस्थाओं में से एक विश्व बैंक ने भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताया है. 

विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि में हाल ही में आई गिरावट को अस्थायी बताते हुए आज कहा कि यह मुख्य रूप से जीएसटी के लिए तैयारियों में फौरी बाधाओं के कारण हुई. इसके साथ ही विश्व बैंक ने भरोसा जताया है कि वृद्धि में गिरावट वाले महीनों में सुधर जाएगी. विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने यहां यह भी कहा कि माल व सेवा कर (जीएसटी) का भारतीय अर्थव्यवस्था पर बड़ा सकारात्मक असर होने जा रहा है.

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की सालाना बैठक से पहले जिम योंग किम ने कहा, ‘पहली तिमाही में गिरावट आई लेकिन हमारा मानना है कि यह मुख्य रूप से जीएसटी के लिए तैयारियों में अस्थायी बाधाओं के कारण हुआ. यह जीएसटी अर्थव्यवस्था पर बड़ा सकारात्मक असर डालने जा रहा है.’ वित्त मंत्री अरूण जेटली अगले सप्ताह होने वाली सालाना बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे.

पहली तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट दर्ज की गई. विपक्ष दलों व अनेक अर्थशास्त्रियों ने इसके लिए नोटबंदी तथा जीएसटी को जिम्मेदार बताया है. अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर सालाना आधार पर 5.7 प्रतिशत रही जो जनवरी-मार्च ​तिमाही में 6.1 प्रतिशत थी. सवाल के जवाब में विश्व बैंक के अध्यक्ष ने जोर दिया कि नरमी अस्थायी है.

किम ने कहा, ‘हमारा मानना है कि हालिया नरमी अस्थायी है ​जो आने वाले महीने में सुधर जाएगी और जीडीपी वृद्धि साल के दौरान स्थिर होगी. हमारी करीबी निगाह है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारोबारी माहौल सुधारने के लिए वास्तव में काम किया है. हमारा मानना है कि इन सभी प्रयासों का अच्छा परिणाम आएगा.’ भारत व मानव पूंजी संबंधी एक सवाल पर किम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सफाई से जुड़े मुद्दों पर गहरी प्रतिबद्धता जताई है और स्वच्छ भारत भी सबसे प्रभावी कार्यक्रमों में से एक है.

उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी खुद समूचे भारत के लिए अवसर सुधारने को बहुत प्रतिबद्ध हैं. लेकिन भारत के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं और बाकी देशों की तरह वहां भी सुधार की व्यापक गुंजाइश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget