एक्सप्लोरर

यूक्रेन वॉर की वजह से भारत की GDP में आ सकती है 1.3 फीसदी की कमी, World bank ने दी जानकारी

World bank Forecast: रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का ग्रोथ रेट 1.3 फीसदी घट सकती है. वहीं, देश की इनकम ग्रोथ में 2.3 फीसदी की कमी आ सकती है.

World bank Forecast: रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का ग्रोथ रेट 1.3 फीसदी घट सकती है. वहीं, देश की इनकम ग्रोथ में 2.3 फीसदी की कमी आ सकती है. विश्व बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही है. हालांकि, विश्व बैंक ने इसके साथ ही कहा कि भारत कोविड-19 के संकट से तेजी से उबर रहा है.

जानें क्या है अर्थशास्त्री की राय?
विश्व बैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री हैंस टिमर ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि लंबी अवधि में भारत को ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत होगी. इसके अलावा भारत को अक्षय ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाना पड़ेगा. साथ ही श्रमबल में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ानी होगी, जो फिलहाल 20 फीसदी के निचले स्तर पर है. 

इनकम ग्रोथ में आएगी कमी
एक सवाल के जवाब में टिमर ने कहा, ‘‘हमारा कुल आकलन है कि युद्ध की वजह से भारत की इनकम ग्रोथ में 2.3 फीसदी की कमी आएगी और जीडीपी ग्रोथ रेट में 1.3 फीसदी की कम रहेगी. इसकी वजह हालिया आंकड़ों में सकारात्मक बदलाव है.’’

जानें क्या कहती है रिपोर्ट
विश्व बैंक ने हाल में दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था पर केंद्रित अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2021-22 में भारत की अनुमानित विकास दर 8.3 फीसदी रहेगी, जो 2022-23 में घटकर आठ फीसदी पर और 2023-24 में 7.1 फीसदी पर आ जाएगी.

24 फरवरी को शुरु हुआ था युद्ध
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान 24 फरवरी को शुरू किया था. अब यह युद्ध आठवें हफ्ते में प्रवेश कर गया है. अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. टिमर ने कहा कि कोविड-19 चक्र शुरू होने से पहले भारत गहरी सुस्ती से निकल रहा था. उन्होंने कहा कि भारत अब भी पुनरुद्धार की राह पर है और सभी चुनौतियां दूर नहीं हुई हैं.

टिमर ने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि भारत अभी रूस से कुछ सस्ता कच्चा तेल खरीद पाया है, बड़ी तस्वीर यह है कि जिंस कीमतों से यह अब भी प्रभावित है. उन्होंने कहा कि जहां तक सकारात्मक ‘आश्चर्य’ की बात है, तो हाल की तिमाहियों में भारत ने सेवाओं के उत्पादन में काफी सफलता हासिल की है और इनका निर्यात किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस समय सेवाओं की काफी मांग है और भारत इस मांग को पूरा कर सकता है.

यह भी पढ़ें:
BoB दे रहा सस्ते में मकान, जमीन और दुकान खरीदने का मौका, 19 अप्रैल को मिलेगा मौका, करा लें रजिस्ट्रेशन

Axis Bank ने कैश ट्रांजेक्शन और मिनिमम बैलेंस के नियमों में किया बदलाव, जानें खाते में कितना होना चाहिए बैलेंस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GDP 7.8% हुई, फिर भी आपकी जेब खाली क्यों? नवंबर के बाद बढ़ सकती है मुश्किल
GDP 7.8% लेकिन बचत क्यों नहीं बढ़ी? कुंडली से समझें आगे का हाल
अमेरिकी इतिहास में सबसे महंगा हुआ डीजल, रोजमर्रा की चीजों के भी बढ़े दाम
अमेरिकी इतिहास में सबसे महंगा हुआ डीजल, रोजमर्रा की चीजों के भी बढ़े दाम
छोटे शहरों में घर का सपना अब आसान, लोन के लिए बैंकों ने खोला खजाना
छोटे शहरों में घर का सपना अब आसान, लोन के लिए बैंकों ने खोला खजाना
बिना वेतन के काम कराने में भारत दुनिया में सबसे आगे, Unpaid वर्क पर सामने आई रिपोर्ट
बिना वेतन के काम कराने में भारत दुनिया में सबसे आगे, Unpaid वर्क पर सामने आई रिपोर्ट

वीडियोज

CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
मोहनजीत सिंह से कथित बर्बरता पर अमन अरोड़ा का बयान, बोले- 'मेडिकल से सच...'
मोहनजीत सिंह से कथित बर्बरता पर अमन अरोड़ा का बयान, बोले- 'मेडिकल से सच...'
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 'सत्ता में बैठे आज के कंस…', VIDEO देखिए
लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 'सत्ता में बैठे आज के कंस…', VIDEO देखिए
Embed widget