एक्सप्लोरर

देखते ही देखते लखटकिया हुआ सोना, इन पांच फैक्टर के चलते आसमान में पहुंचा गोल्ड का भाव

Gold Crossed 1 Lakh: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए टैरिफ के बाद इस समय निवेशकों में भविष्य को लेकर चिंता है. चीन और अमेरिका में छेड़ा ट्रेड वॉर बाजार की इन अनिश्चितताओं को और बढ़ा कर दिया है.

Gold Crossed 1 Lakh:  वैश्विक बाजार में बनी अनिश्चितताओं के बीच जिस बात की लगातार कयासबाजी हो रही थी आखिरकार वही हुआ. सोना अब एक लाख की दहलीज को पार कर चुका है. सोमवार को सोना प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये की कीमत को पार कर गया. जीएसटी और मेकिंग चार्ज को मिलाकर घरेलू मार्केट में 24 कैरेट सोना एक लाख रुपये से आगे निकल गया जबकि एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत में ये 99,000 के पार निकल गया. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब चारों तरफ इतनी अनिश्चितता बनी हुई है और अमेरिकी बाजार में मंदी का खतरा सता रहा है तो फिर सोने का दाम सातवें आसमान पर क्यों पहुंच रहा है? इसके पांच फैक्टर के बारे में आइये जानते हैं:

1-निवेशकों में डर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए टैरिफ के बाद इस समय निवेशकों में भविष्य को लेकर चिंता है. चीन और अमेरिका में छिड़ा ट्रेड वॉर बाजार की इन अनिश्चितताओं को और बढ़ा कर रख दिया है. ऐसे में अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सामने अब मंदी का खतरा पैदा हो गया है. अगर अमेरिका में मंदी का संकट आता है तो इसका असर पूरी दुनिया में होगा. यही वजह है कि सुरक्षित निवेश के लिए इन्वस्टर्स के सामने सबसे सुरक्षित निवेश इस वक्त गोल्ड लग रहा है. 

2- डॉलर में गिरावट

सोने की कीमत बढ़ने की एक वजह अमेरिकी डॉलर में लगातार गिरावट का आना भी है. टैरिफ के चलते दुनिया की दो वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच ट्रेड वॉर के चलते डॉलर इंडेक्स गिरकर 97.92 पर आ गया है, जो तीन वर्षों के दौरान सबसे निचला स्तर है. अगर डॉलर की कीमत इसी तरह से गिरती रही तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सामने एक नया संकट खड़ा हो जाएगा. यही कारण है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब दूसरे देशों पर टैरिफ का इस्तेमाल कर उसे दबाव बनाने की अपनी इस रणनीति पर पुनर्विचार कर रहे हैं, क्योंकि उल्टा इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है.

3-शादियों का सीजन

सोना के दाम बढ़ने की एक बड़ी वजह है इसमें हमारा सामाजिक और सांस्कृति जुड़ाव. शादियों में आभूषण को अनिवार्य तौर पर माना जाता है, जो दुल्हन को दिया जाता है. इसके अलावा, अक्षय तृतीया भी इस महीने के आखिर यानी 30 अप्रैल को है. ऐसे में लोगों की तरफ से इसकी जमकर की जा रही खरीदारी ने भी सोना के भाव को और ज्यादा चढ़ाकर रख दिया है.

4- सोने के प्रति रुझान

सोना के प्रति लोगों का ये रुझान रहता है कि वे निवेश के लिहाज से या तो प्रोपर्टी को बेहतर विकल्प मानते हैं या फिर निवेश को. ऐसे में पिछले कुछ सालों में प्रोपर्टी बाजार में एक अनिश्चितता ने भी गोल्ड की तरफ से लोगों का आकर्षित किया है. पिछले पांच साल में अगर देखें तो 2020 से अब तक इसकी कीमत दोगुनी हो चुकी है. 2020 में प्रति दस ग्राम 50151 रुपये का मिलता था, जो अब 2025 में एक लाख के पार कर गया है.

5-एक्सपर्ट्स का अनुमान

बाजार के जानकारों की तरफ से ये लगातार कहा गया कि आगे आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और इजाफा हो सकता है. एक ये भी वजह है कि लोग भविष्य में इसके दाम में इजाफे की सोचकर इसमें निवेश को सबसे माकूल मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सोने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 1 लाख के पार पहुंचा भाव; जानें आपके शहर में आज कितनी है 1 ग्राम की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget