एक्सप्लोरर

Nina Kothari: कौन हैं नीना कोठारी, मुकेश अंबानी से इनका खास नाता; संभालती हैं करोड़ों की कंपनी 

Nina Kothari Net Worth: नीना कोठारी का मुकेश अंबानी से एक खास नाता रहा है. इनके पास करोड़ों का कारोबार है, जिसकी ये चेयरपर्सन हैं और इनकी कुल संपत्ति 52 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. 

Nina Kothari Relation with Ambani Family: भारत और एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति मुकेश अंबानी के लाइफस्‍टाइल के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे. हालांकि रिलायंस फैमिली से जुड़े कुछ लोगों के बारे में आप नहीं जानते होंगे. नीना कोठारी भी इसी फैमिली से संबंधित हैं. नीना कोठारी ने बिजनेस की दुनिया में खुद की एक पहचान बनाई है, जो कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की अध्‍यक्ष हैं और करोड़ों का कारोबार संभालती हैं. इनकी कंपनी देश के साथ ही विदेशों में व्‍यापार करती है. 

कौन हैं नीना कोठारी? 

नीना कोठारी मुकेश अंबानी की बहन हैं, जो मीडिया से काफी दूर रहती है और कम फेमस हैं. वहीं उनके भाई मुकेश अंबानी के पास अरबों की दौलत है और वे भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं. अंबानी परिवार में जन्‍मी नीना कोठारी धीरूभाई अंबानी की बेटी हैं. एक एंटरप्रन्‍योर के रूप में इनका सफर 2003 में शुरू हुआ था. उस समय उन्‍होंने जावाग्रीन नामक एक कॉफी और फूड चेन कंपनी की स्‍थापना की थीं. 

कैंसर से पति की मौत 

जावाग्रीन का कारोबार अच्‍छा नहीं चला, लेकिन इसने नीना की कारोबार संभालने की क्षमता और भावना उभरकर सामने आई. नीना का जीवन काफी चुनौतियों भरा रहा है. साल 2015 के दौरान नीना कोठारी के पति की मौत कैंसर की वजह से हो गई थी. इसके बाद उन्‍होंने अपने दो बच्‍चों, अर्जुन और नयनतारा की परवरिश की. साथ ही उन्‍होंने पारिवारिक कारोबार कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की कमान संभाली. 

पति के मौत के बाद बनी चेयरपर्सन 

8 अप्रैल, 2015 को चेयरपर्सन के रूप में नीना कोठारी की नियुक्ति हुई. उन्‍होंने कारपोरेट जगत की चुनौतियों का सामना और कंपनी को बेहतर तरीके से संभाला.  उन्‍होंने कंपनी को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया और नई ऊंचाईयों पर ले गईं. एचसी कोठारी ग्रुप के एक प्रमुख उद्यम के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया. कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है. 

अन्‍य बिजनेस का भी विस्‍तार 

चेयरपर्सन बनने के बाद नीना ने एचसी कोठारी समूह को अन्य कारोबार तक विस्‍तार किया. कोठारी ग्रुप के अन्‍य कारोबार कोठारी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड और कोठारी सेफ डिपॉजिट्स लिमिटेड पोर्टफोलियों में शामिल हैं. 

लाइमलाइट से रहती हैं दूर और कुल इतनी संपत्ति 

नीना कोठारी लाइमलाइट की दुनिया से काफी दूर रहती हैं. वे अंबानी परिवार के फंक्‍शन में शामिल होने के बाद भी मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं. उनकी तस्वीरें दुर्लभ हैं, और उनकी पब्लिक में मौजूदगी भी काफी कम रहती है. उनकी कुल संपत्ति 52.4 करोड़ रुपये से अधिक है. 

क्‍या करते हैं इनके बच्‍चे 

कोठारी के सबसे बड़े बेटे अर्जुन कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के एमडी हैं और अपनी मां के साथ उनकी पारिवारिक विरासत को बनाए रखने और विस्तार करने के लिए काम कर रहे हैं. दूसरी ओर, नीना की बेटी नयनतारा की शादी शमित भरतिया से हुई है, जो श्याम और शोभना भरतिया के बेटे और केके बिड़ला के पोते हैं. वहीं 2019 में अर्जुन की शादी मैरिको परिवार के राजेन और अंजलि मारीवाला की बेटी आनंदिता मारीवाला से हुई है. 

ये भी पढ़ें 

मार्क जुकरबर्ग की सिक्‍योरिटी पर चौंकाने वाला खुलासा, तीन साल में करोड़ों डॉलर हुए खर्च  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget