एक्सप्लोरर

Wheat Rate: देश की अलग-अलग मंडियों में गेहूं के दाम में आज कितना उछाल है, प्रति क्विंटल कीमत कितनी है, जानें

Wheat Rate in States: देश में आटे और गेहूं के दाम चढ़ने का सिलसिला जारी है और यहां हम आपको बता रहे हैं कि अलग- अलग राज्यों और शहरों में गेहूं का क्या दाम है-

India Wheat Rate: देश में गेहूं और आटे के दाम आसमान छू रहे हैं और इसके चलते अब सरकार के सिर पर एक नई चिंता सवार हो गई है. इसी चिंता को दूर करने और देश के नागरिकों पर से महंगे गेहूं और आटे से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर भारत ने 13 मई को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. 

हालांकि देश में आटे और गेहूं के दाम चढ़ने का सिलसिला जारी है और यहां हम आपको बता रहे हैं कि अलग- अलग राज्यों और शहरों में गेहूं का क्या दाम है-

उत्तर प्रदेश में गेहूं की प्रमुख मंडी औरेया की अकाल्डा में गेहूं का दाम 2070 रुपये प्रति क्विंटल है यानी 20.70 रुपये प्रति किलो का दाम यहां है. 

उत्तर प्रदेश की अकाल्डा मंडी में गेहूं का न्यूनतम दाम 1970 रुपये प्रति क्विंटल यानी 19.70 रुपये प्रति किलो के रेट पर मिल रहा है. 

महाराष्ट्र में धुले मंडी में गेहूं की अधिकतम कीमत 2090 रुपये प्रति क्विंटल है यानी 20.90 रुपये प्रति किलो के रेट पर गेहूं मिल रहा है. 

महाराष्ट्र में मुंबई में न्यूनतम 2300 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 3200 रुपये क्विंटल तक अधिकतम गेहूं का दाम मिल रहा है.

गुजरात की राजकोट मंडी में गेहूं का न्यूनतम मूल्य 2165 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 2375 रुपये प्रति क्विंटल तक है यानी 21.65 रुपये प्रति किलो से लेकर 23.75 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं का दाम है.

राजस्थान की मशहूर भरतपुर मंडी में गेहूं का दाम 1970 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 2061 रुपये प्रति क्विंटल तक है, यानी 19.70 रुपये प्रति किलो से 20.61 रुपये प्रति किलो है.

हरियाणा की सिरसा मंडी में 1950 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं का न्यूनतम मूल्य है जो 2035 रुपये प्रति क्विंटल तक अधिकतम जा रहा है. यानी 19.50-20 रुपये प्रति किलो से लेकर 20.35 रुपये प्रति किलो तक जा रही है.

छत्तीसगढ़ जिसे धान का कटोरा भी कहा जाता है वो गेहूं के दाम के लिए भी सस्ते दामों के लिए जाना जा रहा है. यहां कोटा की लोकल मंडी में गेहूं का न्यूनतम मूल्य 1700 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक जा रहा है. यानी 17 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 19 रुपये प्रति किलो तक यहां गेहूं खरीदा जा सकता है.

पंजाब के फरीदकोट जिले की मंडी में 1975 रुपये प्रति क्विंटल का औसत मूल्य जिसके आधार पर 19.75 रुपये प्रति किलो तक के दाम गेहूं के लिए देखे जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की रामपुरहाट मंडी में 1980 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 2150 रुपये प्रति क्विंटल तक के दाम गेहूं के लिए हैं यानी 19.80 रुपये प्रति किलो से लेकर 21.50 रुपये प्रति किलो के दाम गेहूं के लिए देने पड़ रहे हैं.

मध्य प्रदेश के गुना में गेहूं के लिए 1735 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 2895 रुपये रुपये प्रति क्विंटल के दाम लिए जा रहे हैं और इस हिसाब से यहां कम से कम 1 किलो गेहूं के लिए 17.35 रुपये से लेकर 28.95 रुपये प्रति किलो के दाम देने पड़ रहे हैं. 

कर्नाटक में गेहूं के लिए 1402 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक के दाम बेल्लारी मंडी में देखे जा रहे हैं. इसके हिसाब से एक किलो गेहूं के लिए 14.02 रुपये से लेकर 15 रुपये प्रति किलो तक के दाम देने पड़ रहे हैं. 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नरेला मंडी में गेहूं के लिए 1866 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 2182 रुपये प्रति क्विंटल के दाम देने पड़ रहे हैं. यानी 18.66 रुपये प्रति किलो से लेकर 21.82 रुपये प्रति किलो के दाम देने पड़ रहे हैं.

क्यों किया भारत ने निर्यात पर प्रतिबंध जारी
भारत ने घरेलू स्तर पर बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत 13 मई से गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी है. इसके बाद विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने जारी अधिसूचना में कहा, “इस अधिसूचना की तारीख या उससे पहले जिस खेप के लिए अपरिवर्तनीय ऋण पत्र (एलओसी) जारी किए गए हैं, उस गेहूं के निर्यात की अनुमति होगी.”

डीजीएफटी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत सरकार द्वारा अन्य देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए और उनकी सरकारों के अनुरोध के आधार पर दी गई अनुमति के आधार पर गेहूं के निर्यात की अनुमति दी जाएगी. गौरतलब है कि भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक है.   

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोना हुआ 50 हजार के पार, चांदी में भी दिखी चमक, जानें आज के बुलियन रेट्स

LIC Share Listing: LIC के शेयरों की कमजोर शुरुआत, निवेशकों को नहीं मिला लिस्टिंग गेन, जानिए कितने पर हुआ लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्दीराम का लंदन वाला रेस्टोरेंट 25 दिन में हुआ बंद, सामने आई बड़ी वजह
हल्दीराम का लंदन वाला रेस्टोरेंट 25 दिन में हुआ बंद, सामने आई बड़ी वजह
कंपनी का टारगेट अधूरा, कमर्चारी को बांधकर चेहरे पर मारा केक, मैनेजर पर केस दर्ज
कंपनी का टारगेट अधूरा, कमर्चारी को बांधकर चेहरे पर मारा केक, मैनेजर पर केस दर्ज
भारत ने चीन के सिर्फ 1 FDI प्रस्ताव को दी मंजूरी, कीमत मात्र एक करोड़, ऐसा क्यों?
भारत ने चीन के सिर्फ 1 FDI प्रस्ताव को दी मंजूरी, कीमत मात्र एक करोड़, ऐसा क्यों?
सस्ता होगा होम और कार लोन? 2 दिन में फैसला कर लेगा RBI
MPC Meeting: सस्ता होगा होम और कार लोन? 2 दिन में फैसला कर लेगा RBI

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget