एक्सप्लोरर

Old Pension Scheme: क्या है पुरानी पेंशन योजना, जिसके लिए महीने में दूसरी बार दिल्ली में जुटे लाखों सरकारी कर्मचारी?

OPS Vs NPS: पुरानी पेंशन योजना बनाम नई पेंशन योजना का बहस चुनावी मुद्दा बन चुका है. विपक्षी दलों की सरकारें पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की पैरोकार हैं...

What is OPS: पुरानी पेंशन योजना की मांग देश में जोर पकड़ती जा रही है. एक महीने के भीतर दूसरी बार लाखों सरकारी कर्मचारी आज शुक्रवार को पुरानी पेंशन की मांग लेकर दिल्ली में जमा हुए. सरकारी कर्मचारियों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में चेतावनी रैली का आयोजन किया. इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में भी लाखों कर्मचारी पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगों को लेकर रामलीला मैदान में जमा हुए थे.

इन कर्मचारी संगठनों ने किया आह्वान

आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लॉइज फेडरेशन, कन्फेडरेशन आफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन जैसे सरकारी कर्मचारियों के संगठनों ने इसका आह्वान किया था. शिक्षा विभाग के अलावा इनकम टैक्स से लेकर रेलवे तक के कर्मचारियों के संगठनों ने रैली को समर्थन दिया था.

ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

आगे बढ़ने से पहले ये जान लेते हैं कि सरकारी कर्मचारी किन मांगों को लेकर लगातार विरोध और प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग पुरानी पेंशन को लेकर है. उसके अलावा वे अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने, केंद्र व राज्य सरकार के विभागों में सभी रिक्त पदों को भरने, पीएसयू के निजीकरण को बंद करने, आठवें वेतन आयोग का गठन करने, बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी करने समेत करीब 9 मुख्य मांग कर रहे हैं.

2004 में हुआ योजना का बदलाव

पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) की बात करें तो उसे साल 2004 में बंद कर दिया गया था. जनवरी 2004 के बाद उसकी जगह राष्ट्रीय पेंशन योजना को लागू किया गया था, जिसे नई पेंशन योजना के नाम से भी जाना जाता है. जिन कर्मचारियों की नौकरी 1 जनवरी 2004 के बाद शुरू हुई है, उन्हें एनपीएस के तहत कवर किया जाता है.

क्या है पुरानी पेंशन योजना?

पुरानी पेंशन योजना को कर्मचारियों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. पुरानी पेंशन योजना दरअसल एक तरह से रिटायरमेंट के बाद पूरी उम्र के लिए तय इनकम की गारंटी है. उसके तहत कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद अंतिम वेतन के आधे के बराबर रकम हर महीने पेंशन के रूप में मिलती है. उसके ऊपर से महंगाई भत्ते का भी लाभ मिलता है. महंगाई भत्ते को साल में दो बार बढ़ाया भी जाता है. पुरानी पेंशन योजना की सबसे अच्छी बात से है कि उसमें सर्विस के सालों के दौरान यानी नौकरी करते हुए वेतन से कोई कटौती नहीं होती है. इस पेंशन योजना का लाभ सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को मिलता है.

क्या है नई पेंशन योजना?

नई पेंशन योजना सरकारी के साथ गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए भी है. शुरुआत में यह योजना भी सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए थी, लेकिन 2009 में इसका दायरा बढ़ा दिया गया और निजी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए भी इसे ओपन कर दिया गया. इसे पीएफआरडीए के द्वारा मैनेज किया था. इसके तहत टिअर-1 और टिअर-2 दो तरह के अकाउंट होते हैं. एनपीएस के तहत कर्मचारियों को 1.5 लाख रुपये तक के टैक्स बेनेफिट मिलते हैं. एनपीएस में हर महीने सैलरी से पैसे काटे जाते हैं. रिटायरमेंट के बाद होने वाली कमाई पर टैक्स लगता है. पेंशन की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि आपने टिअर-1 और टिअर-2 में किस विकल्प को चुना है और नौकरी के दौरान सैलरी से कितनी कटौती कराई है. इस योजना में पेंशन की रकम पुरानी पेंशन योजना की तुलना में कम होती है.

इस तरह से चल रही है बहस

कुल मिलकर देखें तो पुरानी पेंशन योजना उसके दायरे में आने वाले कर्मचारियों यानी सरकारी कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है. सबसे बड़े फायदे कि सैलरी से पैसे नहीं कटते हैं, पेंशन की रकम ज्यादा रहती है और पेंशन पर टैक्स भी नहीं लगता है. अभी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग जोरों पर है. इस मांग ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. विपक्षी दलों की सरकारों वाले कई राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का ऐलान कर दिया है. यही कारण है कि अब केंद्र सरकार के कर्मचारी भी पुरानी पेंशन की मांग को बुलंद करने लगे हैं. वहीं दूसरी ओर पुरानी पेंशन योजना के आलोचकों का कहना है कि वह देश की अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि उसे बहाल करने से सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: सरकारी बॉन्ड में एनआरआई भी लगा सकते हैं पैसे, इस तरह से खुलवा सकते हैं आरबीआई में खाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget