एक्सप्लोरर

टैक्सपेयर्स के लिए फेसलेस स्क्रूटिनी, फेसलेस अपील और टैक्सपेयर चार्टर का क्या है मतलब, यहां समझिए

टैक्सपेयर्स के लिए फेसलेस स्क्रूटिनी, फेसलेस अपील और टैक्सपेयर चार्टर भ्रष्टाचार को रोकने में काफी हद तक कायम हो सकते हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फेसलेस टैक्स सिस्टम की लॉन्चिंग कर दी. इसके तहत फेसलेस स्क्रूटिनी,फेसलेस अपील और टैक्सपेयर्स चार्टर की शुरुआत हुई है. फेसलेस स्क्रूटिनी और टैक्सपेयर्स चार्टर शुरू हो चुका है, लेकिन फेसलेस अपील की शुरुआत 25 सितंबर से होगी. आइए जानते हैं कि फेसलेस स्क्रूटिनी, फेसलेस अपील और टैक्सपेयर्स चार्टर क्या है.

फेसलेस स्क्रूटिनी

पहले स्क्रूटिनी वाले मामलों में असेसमेंट प्रक्रिया के दौरान टैक्सपेयर्स को बार-बार टैक्स अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे. इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता था. ज्यादा टैक्स देनदारी वाले मामलों में ऐसे आरोप लगते थे. कहा जाता था कि टैक्स अधिकारियों की मुट्ठी गर्म कर टैक्स देनदारी से बचने की कोशिश की गई. लेकिन फेसलेस असेसमेंट यह रास्ता बंद हो जाएगा. फेसलेस असेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक मोड में होता है. इनमें टैक्सपेयर को टैक्स अधिकारी के आमने-सामने होने या किसी इनकम टैक्स ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं होती. उन्हें इनकम टैक्स स्क्रूटिनी असेसमेंट नोटिस के लिए भागदौड़ करने की भी जरूरत नहीं होती और न ही किसी टैक्स प्रोफेशनल या अकाउंटेंट के पास जाने की जरूरत होती है. वह अपने घर से ही बगैर किसी अधिकारी से मिले इनकम टैक्स पोर्टल पर ई-फाइल असेसमेंट का जवाब दे सकता है.

फेसलेस अपील

फेसलेस अपील के तहत किसी भी अपील की जांच किसी अधिकारी को रैंडम तरीके से दी जाती है. अपील पर फैसला लेने वाले अधिकारियों की पहचान जाहिर नहीं की जाती है. इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा. इसके लिए अधिकारी के सामने उपस्थित होने या उसके दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होती है. इस व्यवस्था में इलेक्ट्रॉनिक मोड में ही जवाब दिया जाएगा. अपीलीय फैसले और रिव्यू टीम पर आधारित होंगे. हालांकि कुछ मामले इस व्यवस्था के दायरे से बाहर होंगे, जैसे- गंभीर धोखाधड़ी, बड़ी कर चोरी, संवेदनशील और जांच के मामले. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय टैक्स मामले, काला धन कानून से जुड़े मामले और बेनामी संपत्तित के मामले.

टैक्सपेयर्स चार्टर

यह चार्टर एक तरह का लिस्ट होगी, जिसमें टैक्सपेयर्स के अधिकार और कर्तव्य के अलावा टैक्स अधिकारियों के लिए साफ निर्देश होंगे. इसे एक पारदर्शी नियम कह सकते हैं. इसमें लिखा होगा कि क्या करें और क्या न करें. यह टैक्सपेयर्स और और इनकम टैक्स विभाग के बीच विश्वास बढ़ाने की कोशिश है. इससे ईमानदार टैक्सपेयर्स के हैरेसमेंट पर रोक लगेगी. इनकम टैक्स अफसरों की जवाबदेही तय होगी. इस समय दुनिया के सिर्फ तीन देशों- अमेरिका, कनाडा और आस्ट्रेलिया में ही टैक्सपेयर्स चार्टर लागू है. चार्टर के हिसाब से, जब तक यह साबित न हो जाए कि टैक्सपेयर्स ने टैक्स चोरी या गड़बड़ी की है, तब तक उसे ईमानदार टैक्सपेयर्स मानन होगा. उसे बेवजह नोटिस नहीं भेजा जाएगा और न ही उसका मीडिया ट्रायल होगा.

गांवों से शहरों की ओर पलायन रोका नहीं गया तो आर्थिक विकास पर होगा असर- गौतम अडानी

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई दर में इजाफा, जुलाई में रही 6.93 प्रतिशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्यौहारों से पहले राज्यों को तोहफा, केंद्र ने जारी किए 1.09 लाख करोड़
त्यौहारों से पहले राज्यों को तोहफा, केंद्र ने जारी किए 1.09 लाख करोड़
बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें, RBI का बड़ा आदेश
बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें, RBI का बड़ा आदेश
Real Estate: RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, पजेशन में होगी देरी
Real Estate: RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, पजेशन में होगी देरी
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget